सीएम मोहन यादव की टैक्स फ्री घोषणा के बाद भी छावा मूवी देखने वाले इसलिए हुए निराश
Sanjay Gupta | Feb 22, 2025, 16:49 IST
cm mohan yadav.
सीएम डॉ. मोहन यादव ने छावा मूवी को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित करने का ऐलान किया था। लेकिन दर्शकों को उम्मीद थी कि टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म की टिकटों की कीमत में भी कमी आएगी पर...
सीएम डॉ. मोहन यादव ने छावा मूवी की मप्र में टैक्स फ्री घोषणा के बाद भी शनिवार को कई दर्शक निराश हुए। कई दर्शकों को उम्मीद थी कि उनके टिकट के दाम कम हो जाएंगे और रियायत मिलेगी, लेकिन टिकट की कीमत देखकर चौंक गए।
ये भी खबर पढ़िए... MP में फिल्म 'छावा' होगी टैक्स फ्री, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
द सूत्र ने इस मामले में स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि टैक्स छूट संबंधी आदेश शुक्रवार यानी 21 फरवरी जारी हो गया है। यह टिकट विभाग के आदेश से पहले एडवांस बुक किया गया होगा, इसके चलते छूट नहीं मिली है।
![छावा]()
अधिकारियों ने बताया कि जो भी टिकट इस आदेश के पहले बुक होगा, भले ही वह मूवी टैक्स छूट के बाद देखने जा रहा हो, यह नहीं मिलेगी। यानी यदि 23 फरवरी रविवार का टिकट इस छूट के आदेश के पहले एडवांस बुक किया होगा तो उसे टैक्स छूट नहीं मिलेगी और पूरी कीमत लगेगी।
![छावा 1]()
ये भी खबर पढ़िए... रिलीज से पहले विवादों में घिरी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा
जीएसटी में मूवी देखने के लिए दो स्लैब है, सौ रुपए की कीमत तक के टिकट पर जीएसटी 12 फीसदी है, यानी इसमें स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी दोनों 6-6 फीसदी लगता है। वहीं इससे अधिक की कीमत के टिकट पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है यानी सेंट्रल और स्टेट दोनों का 9-9 फीसदी टैक्स लगता है।
उधर मूवी देखने वाले बीजेपी नेता शैलेंद्र महाजन ने कहा कि यह टिकट 21 फरवरी की रात 9 बजे ही मौके पर आफलाइन खरीदा गया था, विभाग का टैक्स छूट आदेश हो चुका था, लेकिन इंदौर के थिएटर ने यह छूट नहीं दी है। सिनेमा हाल के बाहर टैक्स फ्री का बोर्ड भी लगाएं और सीएम की मंशानुसार इस मूवी पर टैक्स छूट का सभी को लाभ मिले।
यह हुआ दर्शकों के साथ
सीएम की घोषणा के पहले एक दर्शक ने टिकट की कीमत द सूत्र को भेजी। यह 360 रुपए का टिकट था। इसमें मूल कीमत 296.61 रुपए, सर्विस चार्ज 8.47 रुपए और सेंट्रल और स्टेट जीएसटी 9-9 फीसदी की दर से 27.46 रुपए यानी कुल 55.22 रुपए था। वहीं सीएम की घोषणा के बाद दर्शक ने टिकट का फोटो भेजा, यह टिकट 285.96 रुपए की कुल कीमत का था इसमें टिकट की मूल कीमत 233.87 रुपए थी। जबकि जीएसटी 9-9 फीसदी की दर से 21.81 रुपए यानी कुल 43.60 रुपए जुड़ी हुई थी। यानी यदि टैक्स छूट मिल रही है तो यह 43.60 रुपए कम होना थी और टिकट उसे 242 रुपए का मिलना था।
विभाग से पता किया क्यों हुआ ऐसा
छावा
इन दर्शकों को नहीं मिलेगी टैक्स छूट
छावा 1
ये भी खबर पढ़िए... रिलीज से पहले विवादों में घिरी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा
यह है टैक्स स्लैब
टैक्स फ्री छूट लागू कराए प्रशासन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj