एमपी के एग्जाम सेंटर में 10वीं की नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

Anjali Dwivedi | Feb 25, 2026, 11:26 IST
pithampur 10th student birth exam center
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में एग्जाम सेंटर में 10वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। घटना धार के सेंट जॉन स्कूल में हुई है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News In Short

  • पीथमपुर में10वीं की छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई और वहीं बच्चे को जन्म दे दिया।
  • 15 मिनट तक वापस न लौटने पर महिला कर्मचारी ने जाकर देखा और पुलिस-एम्बुलेंस को बुलाया।
  • वर्तमान में नाबालिग मां और नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
  • कान्हा बर्मन नाम के युवक पर केस दर्ज किया गया है, जिससे छात्रा के एक साल से संबंध थे।

News In Detail

Dhar. मध्य प्रदेश के धार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पीथमपुर के एक परीक्षा केंद्र पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam 2026) दे रही एक 17 साल की नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। यह घटना 24 फरवरी मंगलवार को तब हुई जब छात्रा गणित का पेपर हल कर रही थी।



एग्जाम सेंटर पर गूंजी किलकारी

मंगलवार का दिन था और सेंट जॉन स्कूल में 10वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। छात्रा सामान्य परीक्षार्थियों की तरह अपनी सीट पर बैठकर गणित का पेपर हल कर रही थी।



इसी बीच उसने अचानक शौचालय जाने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद वह बाहर निकली, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में स्कूल परिसर के भीतर क्या होने वाला है।



परीक्षा केंद्र के प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे के मुताबिक, जब छात्रा को बाहर गए 15 मिनट से ज्यादा का समय बीत गया, तो स्कूल स्टाफ को चिंता हुई।



एक महिला कर्मचारी को उसे देखने के लिए भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन भीतर से एक नवजात के रोने की आवाज आ रही थी। स्टाफ ने जब गेट खुलवाया, तो देखा कि छात्रा बच्चे को जन्म दे चुकी थी।



स्कूल पहुंची मेडिकल टीम

स्कूल प्रबंधन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने मां और बच्चे दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया है।



एक साल से थे संबंध, आरोपी की तलाश जारी

सेक्टर 1 थाने की एसआई चांदनी सिंगार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पूछताछ में खुलासा किया कि करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती कान्हा बर्मन नाम के युवक से हुई थी। पिछले एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिसके कारण वह गर्भवती हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा के परिजन को उसकी गर्भावस्था की भनक तक नहीं थी।



छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और जागरूकता जैसे गंभीर विषयों पर बहस छेड़ दी है।



ये खबरें भी पढ़ें...



मध्यप्रदेश में कुपोषण की तस्वीर : 33% बच्चे कम वजन, 8 साल से नहीं बढ़ी आंगनवाड़ी की पोषण राशि



CAG रिपोर्ट में खनिज विभाग पर सवाल : 2020–23 के बीच 1,400 करोड़ से ज्यादा की राजस्व हानि का खुलासा



एमपी गजब: क्रांतिसूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी में 140 पद खाली, फिर भी चल रही पढ़ाई!



मशीन खराब, लेकिन चोरी के आरोप पर उतारे महिला के कपड़े, जबलपुर के समदड़िया मॉल में शर्मनाक घटना



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Dhar
  • धार
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • पीथमपुर
  • नाबालिग छात्रा
  • MP Board Exam 2026