मशीन खराब, लेकिन चोरी के आरोप पर उतारे महिला के कपड़े, जबलपुर के समदड़िया मॉल में शर्मनाक घटना

Neel Tiwari | Feb 24, 2026, 23:14 IST
Share
jabalpur
Photograph: (THESOOTR)

जबलपुर के समदड़िया मॉल में एक महिला की बॉडी सर्च के दौरान अपमानजनक घटना घटी। सिक्योरिटी मशीन की खराबी के कारण महिला पर चोरी का झूठा आरोप लगा था।

News In Short

समदड़िया मॉल स्थित रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर में घटना

महिला पर चोरी का आरोप लगाकर चेंजिंग रूम में ले जाकर बॉडी सर्च

दो बार अलार्म बजने के बाद भी कुछ बरामद नहीं

बाद में मशीन में तकनीकी खराबी की बात सामने आई

शिकायत के बाद स्टोर प्रबंधन ने मांगी माफी, पीड़िता ने ठुकराई

News in detail

क्या है पूरा मामला?

जबलपुर के समदड़िया मॉल में स्थित रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर में शुक्रवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक महिला ग्राहक के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़िता नीतू शर्मा अग्रवाल के अनुसार, वह सामान्य खरीदारी के बाद स्टोर से बाहर निकल रही थीं, तभी सिक्योरिटी गेट पर लगा अलार्म बज उठा। अलार्म बजते ही स्टोर मैनेजर और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और उन पर चोरी का संदेह जताया।

पूरा सहयोग किया, फिर भी बॉडी सर्च

महिला का आरोप है कि उन्होंने बिना किसी विरोध के अपना बैग चेक कराया। लेकिन स्टाफ को संतोष नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें चेंजिंग रूम में ले जाया गया, जहां कथित रूप से उनके कपड़े उतरवाकर शारीरिक तलाशी ली गई।

नीतू शर्मा अग्रवाल का कहना है कि यह उनके आत्मसम्मान पर सीधा आघात था। उन्होंने इसे मानसिक प्रताड़ना और मानहानि बताया है। उनके अनुसार, तलाशी के दौरान उन्हें बेहद अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें...

जस्टिस विशाल मिश्रा ने सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई से खुद को किया अलग

दोबारा बजा अलार्म, खुली मशीन की पोल

तलाशी के बाद जब महिला दोबारा बाहर निकलने लगीं तो अलार्म फिर बज उठा। इस बार स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाद में जानकारी सामने आई कि सिक्योरिटी मशीन में तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण अलार्म बार-बार बज रहा था। महिला का आरोप है कि मशीन की खराबी सामने आने के बाद भी किसी स्टाफ सदस्य ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार नहीं की।

ये खबर भी पढ़ें...

MP हाईकोर्ट लौटा OBC आरक्षण मामला, अब रिव्यू के जरिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

चार दिन बाद मांगी माफी, पीड़िता ने किया इंकार

घटना के अगले दिन महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जब मामला तूल पकड़ने लगा, तो स्टोर प्रबंधन की ओर से माफी मांगे जाने की बात सामने आई।हालांकि, पीड़िता ने साफ कहा है कि जो अपमान उन्होंने सहा है, उसकी भरपाई केवल माफी से नहीं हो सकती। वह इस मामले में विधिक कार्रवाई चाहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

प्रमोशन वाले पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन, हाईकोर्ट ने MPESB को लगाई फटकार, रिजल्ट जारी करने पर रोक

सवालों के घेरे में स्टोर प्रबंधन

यह घटना न केवल ग्राहक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संदेह के आधार पर किसी के साथ किस हद तक अमानवीय व्यवहार किया जा सकता है। जबलपुर के एक प्रतिष्ठित मॉल में हुई घटना ने यहां पर आने वाले ग्राहकों को भी अब भयभीत कर दिया है, कि कहीं खराब मशीन का भुगतान कभी उन्हें भी इसी अपमान की तरह न झेलना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

अब कार्रवाई पर सबकी नजरें

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या संबंधित स्टोर प्रबंधन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है। जबलपुर में हुई इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि ग्राहक अधिकार और गरिमा की रक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कब सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags:
  • जबलपुर
  • प्रबंधन
  • अभद्र व्यवहार
  • रिलायंस
  • सिक्योरिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती