जस्टिस विशाल मिश्रा ने सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई से खुद को किया अलग

Neel Tiwari | Feb 24, 2026, 20:33 IST
Share
Justice Vishal Mishra recuses himself from hearing Som Distilleries case
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश की विवादित शराब कंपनी सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस निलंबन मामले में जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को सुनवाई से अलग किया। अब यह केस नई बेंच के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

JABALPUR. मध्य प्रदेश में विवादों से घिरी शराब कंपनी सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस निलंबन मामले में नया मोड़ आ गया है। Madhya Pradesh High Court की जबलपुर पीठ में सुनवाई से पहले ही जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है। अब यह मामला नई बेंच के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि, जस्टिस ने खुद को इस मामले से अलग करने का कोई कारण आदेश में नहीं बताया है।

News in detail

यह मामला साल 2023 में सामने आया था। सोम डिस्टलरी ने नकली परमिट के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया था। इस मामले में देपालपुर की सत्र अदालत ने कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों को IPC की गंभीर धाराओं में दोषी ठहराया था।

दोष सिद्ध कर्मचारियों में उमाशंकर शर्मा, जीडी अरोड़ा, दिनकर सिंह, मोहन सिंह तोमर और दीनानाथ सिंह के नाम शामिल थे। अदालत ने उन्हें कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। अब लगातार आरोपों से घिरी रही कंपनी सरकार के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची है।

7841bcaf-04f
7841bcaf-04f

सोम डिस्टिलरीज से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

नकली परमिट कांड में आबकारी विभाग का एक्शन, सोम डिस्टलरीज ग्रुप रायसेन का लाइसेंस सस्पेंड

सोम डिस्टलरीज: अवैध शराब पकड़ाई, लाइसेंस अब तक क्यों नहीं रद्द हुआ? एक साल से अटका मामला

सोम डिस्टलरीज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, करोड़ों के रिफंड पर ब्रेक, एमपी सरकार को मिली राहत

सोम डिस्टलरीज पर गिरेगी गाज, सीएम नाराज, आबकारी अपर आयुक्त अतुलकर, ALO मेहदेले सहित कई अफसर सस्पेंड

आबकारी आयुक्त ने निरस्त किए थे लाइसेंस

महाधिवक्ता से कानूनी राय लेने के बाद तत्कालीन आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने 4 फरवरी 2026 को सोम डिस्टिलरीज के सेहतगंज और रोजराजक (जिला रायसेन) स्थित दो लाइसेंस निलंबित कर दिए।

विभाग का तर्क है कि भले ही सजा पर हाईकोर्ट ने अस्थायी रोक दी हो, लेकिन दोषसिद्धि अभी भी प्रभावी है। ऐसे में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई वैध है।

43b09dae-4f1
43b09dae-4f1

4 फरवरी 2026 को जारी आदेश, जिसे चैलेंज किया गया है---

फरवरी 2024 में भेजा गया कारण बताओं नोटिस--

आरोपों से घिरी कंपनी खुद को बता रही पाक साफ

सोम डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड और सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में उनके लाइसेंस के निलंबन पर सवाल उठाए हैं। हकीकत यह है कि इस कंपनी के खिलाफ बिजली विभाग से लेकर इसके कर्मचारियों तक ने कोर्ट में मामले दायर कर रखें हैं। लगातार अवैध शराब के परिवहन से लेकर शराब से जुड़े कई मामलों में यह कंपनी हाई कोर्ट सहित जिला अदालत में भी आरोपी बनी हुई है।

जस्टिस विशाल मिश्रा ने क्यों किया खुद को मामले से अलग?

यह मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच में 6 फरवरी 2026 को लिस्ट था। जिसका आदेश आज 24 फरवरी को अपलोड हुआ है। आदेश मे जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को इस केस की सुनवाई से अलग कर लिया। उन्होंने आदेश में कोई कारण दर्ज नहीं किया, लेकिन निर्देश दिया कि मामला ऐसी बेंच के सामने रखा जाए, जिसमें वे सदस्य न हों।

कोर्ट के गलियारों में चर्चाएं हुई तेज

हाईकोर्ट के गलियारों में यह चर्चाएं तेज हैं कि जब इस मामले की सुनवाई 6 फरवरी 2026 को हुई थी तो 24 फरवरी 2026 तक इस मामले का आदेश सामने क्यों नहीं आया। कानूनी जानकार यह भी चर्चा कर रहे हैं कि यदि किसी मामले को हर्ड एंड रिजर्व रखा जाता है तो पिछले आदेश में यह लिखा होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

अब कोर्ट में यह चर्चाएं चल रही हैं कि सोम डिस्टलरी में बैठे धनकुबेर खुद को कोर्ट से भी ऊपर समझते हैं और वह इतने दिनों तक मामले को अपने पक्ष में लाने के सेटअप में जुड़े हुए थे। चर्चाएं तो यह भी हैं कि हाईकोर्ट इंटेलिजेंस ने इस मामले में दखलंदाजी की है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है। 'द सूत्र' भी इस तरह के किसी आरोप या चर्चा की पुष्टि नहीं करता।

यह खबरें भी पढ़ें..

भोजशाला पर ASI की रिपोर्ट तो पहले ही खुल चुकी, हाईकोर्ट चौंका, दो सप्ताह में आपत्ति-सुझाव मांगे

MP हाईकोर्ट लौटा OBC आरक्षण मामला, अब रिव्यू के जरिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

आगे क्या होगा?

अब यह मामला हाईकोर्ट की नई बेंच के सामने सुना जाएगा। सबकी नजर इस बात पर है कि क्या कोर्ट निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगाता है या फिर आबकारी विभाग की कार्रवाई को सही ठहराता है।

Tags:
  • Madhya Pradesh High Court
  • सोम डिस्टिलरीज
  • हाईकोर्ट
  • आबकारी विभाग
  • अवैध शराब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग