रानी कमलापति से गया के बीच चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन, जानें क्या होगा रूट

Sandeep Kumar | Sept 08, 2024, 20:55 IST
Share
Pitru Paksha special
Pitru Paksha special

पितृपक्ष के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पितृपक्ष स्पेशल ( Pitrupaksha Special ) ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से गया के बीच 16 सितंबर से चार ट्रिप लगाएगी...

भारतीय रेलवे ने पितृपक्ष के अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पितृपक्ष स्पेशल ( Pitrupaksha Special ) ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से गया के बीच 16 सितंबर से चार ट्रिप लगाएगी । वहीं गाड़ी संख्या 01668 गया-रानी कमलापति के बीच 19 सितंबर से तीन ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन में कोच कंपोजीशन

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

दोनों दिशाओं में ट्रेन का हाल्ट

ये ट्रेन दोनों ओर विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन का टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 16.09.2024 ( सोमवार ), 21.09.2024 (शनिवार), 26.09.2024 (गुरुवार) एवं 01.10.2024 ( मंगलवार ) को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01668 गया - रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 19.09.2024 (गुरुवार), 24.09.2024 (मंगलवार) एवं 29.09.2024 (रविवार) को गया स्टेशन से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारतीय रेलवे न्यूज
  • रानी कमलापति
  • गया जंक्शन
  • पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन
  • रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल
सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश

By Sanjay Gupta

सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

By Manya Jain

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम

By Jageshwar prasad

जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर

By Saurabh Mishra

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर
UPI पर एमडीआर विरोध पर इंदौर में फैसला, यह लागू तो क्यूआर कोड दुकानों से हटा देंगे, नकद लेंगे

By Sanjay Gupta

UPI पर एमडीआर विरोध पर इंदौर में फैसला, यह लागू तो क्यूआर कोड दुकानों से हटा देंगे, नकद लेंगे
छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से जिलों तक बदली जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से जिलों तक बदली जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग
मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड टीचर से 80 लाख की ठगी, दो साल बाद आरोपी फलोदी से गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड टीचर से 80 लाख की ठगी, दो साल बाद आरोपी फलोदी से गिरफ्तार