बीना से पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, इंडिया गठबंधन को 'घमंडिया' कहा, बोले- ये सनातन को समाप्त करना चाहते हैं, इनकी नीति भारत की संस्कृति पर हमला करना है

BP Shrivastava | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
बीना से पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, इंडिया गठबंधन को 'घमंडिया' कहा, बोले- ये सनातन को समाप्त करना चाहते हैं, इनकी नीति भारत की संस्कृति पर हमला करना है
बीना से पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, इंडिया गठबंधन को 'घमंडिया' कहा, बोले- ये सनातन को समाप्त करना चाहते हैं, इनकी नीति भारत की संस्कृति पर हमला करना है

पीएम ने इस गठबंधन को 'घमंडिया गठबंधन' बोलते हुए कहा कि यह सनातन को समाप्त करना चाहता है। इनकी नीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है, इनकी नीयत विचार-संस्कारों को तबाह करने की है।

BHOPAL. पीएम नरेंद्र मोदी ने बीना (सागर) से गुरुवार, 14 सितंबर को विपक्ष पर करारा हमला किया। पीएम ने कहा, कुछ दल देश को, समाज को विभाजित करने में लगे हैं। विपक्षी दलों ने मिलकर 'इंडी अलायंस' बनाया, इसे इंडिया गठबंधन भी कहते हैं। पीएम ने इस गठबंधन को 'घमंडिया गठबंधन' बोलते हुए कहा कि यह सनातन को समाप्त करना चाहता है। इनकी नीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है, इनकी नीयत विचार-संस्कारों को तबाह करने की है।

मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास

इससे पहले सागर के बीना में बीपीसीएल रिफाइनरी में 49 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव में सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल से ही पीएम मोदी ने 1800 करोड़ के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया। इनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क-3 व 4 इंदौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम, 6 इंडस्ट्रियल पार्क (नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर-मालवा और मक्सी) समेत कुल 10 नए इंडस्ट्रीयल प्रोजेक्ट शामिल हैं।

पीएम मोदी का सालभर में मध्यप्रदेश का यह 8वां दौरा था। इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर 22 को कूनो में चीतों को छोड़ने के अभियान के दौरान श्योपुर आए थे। इसके बाद से लगातार मध्यप्रदेश आने का सिलसिला जारी है यानी आज तक पीएम मोदी के 8 दौरे पूरे हो चुके हैं। अब मोदी 25 सितंबर को एक बार फिर भोपाल आने वाले हैं।

'मप्र में पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया'

पीएम मोदी ने प्रदेश की पिछली सरकार (दिग्विजय सिंह सरकार-20 साल पहले) का नाम लिए बिना कहा कि पिछली सरकारों में मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। मप्र की पहचान सबसे खस्ता प्रदेशों में हुआ करती थी। एमपी में अपराधियों का बोल वाला था, ऐसी हालत में मप्र में उद्योग कैसे लगते? आपने हमें और हमारे साथियों (बीजेपी-शिवराज सिंह चौहान) को मौका दिया। हमने मप्र की हालत पूरी तरह बदलने का काम किया है। भय से मुक्ति दिलाई है। कानून व्यवस्था बेहतर बनाई है।

कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी-बिजली से तरसा दिया था- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, इसी बुंदेलखंड को कांग्रेस ने पानी, बिजली से तरसा कर रख दिया था। बीजेपी की सरकार के मप्र में उद्योग- धंधों के लिए पॉजिटिव माहौल बनाने का प्रयास किया। अगले कुछ वर्षों में मप्र औद्यागिक विकास की नई ऊंचाई छूने जा रहा है। यहां के विकास का लाभ केवल मप्र को नहीं, बल्कि पूरे देश और लोगों को मिलने वाला है।

'ये प्रोजेक्ट्स मप्र के हजारों युवाओं को रोजगार देंगे'

मोदी ने कहा, आप कल्पना कर सकते हैं कि 50 हजार करोड़ रुपए क्या होता है? हमारे देश के बहुत सारे राज्यों का पूरे साल का बजट भी इतना नहीं होता है, जितना आज एक ही कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है। ये दिखाता है कि मध्यप्रदेश के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। ये सारे प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में मध्यप्रदेश में हजारों युवाओं को रोजगार देंगे।

ये परियोजनाएं गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार के सपनों को सच करने वाली हैं। मैं बीना रिफाइनरी के विस्तार और अनेक सुविधाओं के शिलान्यास के लिए मध्यप्रदेश के कोटि-कोटि जनों को बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, आजादी के इस अमृत काल में हर देशवासी अपने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए ये जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर हो। हमें विदेशों से कम से कम चीजें मंगानी पड़ें।

पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत पेट्रोल-डीजल तो बाहर से मंगाता ही है, हमें पेट्रो-केमिकल प्रोडक्ट्स के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। आज बीना रिफाइनरीस में पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास हुआ है, वो भारत को ऐसी चीजों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा। बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता कि प्लास्टिक पाइप, बाल्टी-मग, कुर्सी - टेबल, पेंट, पैकिंग मटीरियल, मेडिकल उपकरण में पेट्रो केमिकल की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

अब बीना में बनने वाला यह कॉम्प्लेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ला देगा। इसकी मैं आपको गारंटी देने आया हूं। यहां नई इंडस्ट्री आएंगी। किसानों, छोटे उद्यमियों को मदद मिलेगी ही, सबसे बड़ी बात है मेरे नौजवानों को भी रोजगार के हजारों मौके मिलने वाले हैं। नए भारत में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का भी कायाकल्प हो रहा है। जैसे-जैस देश की जरूरत बढ़ रही है, जरूरतें बदल रही है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को भी आधुनिक बनाना उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ आज यहां इस कार्यक्रम में एमपी के दस नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया।

'जी-20 से मध्यप्रदेश की भी नई छवि निखर कर आई है'

मोदी ने कहा, नया भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। लाल किले की प्राचीर से गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का संकल्प लिया था। अब हमने स्वतंत्र होने के स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने जी20 की सफलता का श्रेय देशवासियों को देते हुए कहा, सफल आयोजन से माथा ऊंचा हुआ या नहीं, सीना चौड़ा हुआ या नहीं, आपकी जो भावना है वहीं पूरे देश की है। जी20 की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं आप सबको जाता है। यह 140 रोकड़ भारतीयों की सफलता है। यह सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। दुनियाभर के मेहमानों ने कहा ऐसा आयोजन उन्होंने कभी नहीं देखा है। जी20 की बैठकें भोपाल, इंदौर और खजुराहो में भी हुईं,वह आपके गुणगान कर रहे हैं। मप्र की नई छवि निखर कर आई है।

'देश-समाज को विभाजित करना चाहता है विपक्ष'

पीएम मोदी ने विपक्ष पर देश-समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया। कहा इन्होंने मिल इंडी अलायंस बताया। इसे इंडिया गठबंधन भी कहते हैं। अभी तक इनका मुखिया तय नहीं हुआ है। मीटिंग में रणनीति बना दी है। INDIA को घमंडिया गठबंधन कहते हुए कहा कि यह सनातन को समाप्त करना चाहता है। इनकी भारत की संस्कृति पर हमला करने की नीति है। इनकी नीयत है कि विचार और संस्कारों को तबाह कर दो।

लोग सनातन को तहस-नहस करना चाहते हैं- मोदी

मोदी ने कहा, जिस सनातन से प्रेरित हो कर देवी अहिल्या ने सामाजिक काम किए, देश की आस्था की रक्षा की उस परंपरा को आगे बढ़ाया। सनातन को मानने वाली झांसी की रानी, यह कह पाईं कि 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी'। ये लोग (विपक्षी गठबंधन वाले) सनातन की परंपरा को समाप्त करना चाहते हैं। जिस सनातन के लिए स्वामी विवेकानंद ने दुनियाभर को जागरुक किया, लोकमान्य तिलक ने गणेश पूजा को सनातन से जोड़ा है। इस सब को ये (विपक्ष) तहस-नहस करना चाहता है।

पुरी ने कहा- भारत में पेट्रोल-डीजल दूसरे देशों से सस्ता

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, '2014 से पहले भारत में 45% परिवार को गैस सिलेंडर नहीं मिलता था। लाइन लगाना पड़ती थी। आज देशभर में 32 करोड़ गैस सिलेंडर के कनेक्शन हैं। विकसित देशों में कच्चे तेल के पेट्रोल-डीजल का दाम 30 से 50% बढ़ा। पड़ोसी देशों में 60 से 70% तक दाम बढ़े। PM मोदी ने यहां ऐसे कदम उठाए कि पेट्रोल का दाम 5%, डीजल का दाम 0.2% कम हुआ।' हालांकि उन्होंने मप्र में पेट्रोल-डिजल के दाम कम करने को लेकर कुछ नहीं कहा। यहां बता दें, पीएम मोदी ने पिछले भोपाल दौरे पर कहा था कि बीजेपी की सरकार वालें राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए या उससे कम हैं, जबकि मप्र में ही पेट्रोल का रेट करीब 108 रुपए से ज्यादा है।

PM से प्रार्थना केन-बेतवा भूमिपूजन में भी आएं- शिवराज सिंह

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के बाद यहां आए हैं। पीएम मोदी विश्व कल्याण का काम कर रहे हैं। हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा। वैज्ञानिकों को प्रणाम, प्रधानमंत्री का वंदन-अभिनंदन। पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स बनने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स से 4 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बुंदेलखंड को हमेशा सूखा रखा। लेकिन, मुझे खुशी है कि केन-बेतवा परियोजना मंजूर हो गई है। बुंदेलखंड की 20 लाख एकड़ जमीन में इससे सिंचाई होगी। प्रधानमंत्री से प्रार्थना है कि वे केन-बेतवा के भूमिपूजन के लिए भी यहां पधारें।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • PM Modi performed Bhoomi Pujan of Bina Petro Chemical Project
  • PM Narendra Modi reached Bina
  • Bina News
  • पीएम मोदी ने बीना पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया
  • बीना पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
  • बीना समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि