मन की बात: PM मोदी ने की इंदौर के एक पेड़ मां के नाम अभियान की तारीफ

Pratibha ranaa | Jul 28, 2024, 11:22 IST
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। ये प्रधानमंत्री मोदी का 112वां मन की बात एपिसोड था। बजट के बाद आज पहली बार मोदी ने मन की बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Pm Modi ) के रेडियो प्रोग्राम मन की बात ( Mann Ki Baat ) का आज (28 जुलाई) 112वां एपिसोड ब्रॉडकास्ट हुआ। 2014 में पीएम बनने के बाद हर महीने एक रविवार पीएम आकाशवाणी के जरिए मन की बात करते हैं। इस कार्यक्रम में वे देश की जनता से विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। मोदी ने मन की बात में मोदी ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक गेम्स पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा- दुनिया में पेरिस ओलिंपिक की चर्चा हो रही है। हमें खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना है। वहीं पीएम ने इंदौर में चले अभियान एक पेड़ मां के नाम की भी तारीफ की।

वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर पोस्ट भी किया गया है। इसमें लिखा है- पिछले ‘मन की बात' कार्यक्रम मेंआपसे 'एक पेड़ मां के नाम',कार्यक्रम की चर्चा की थी। मुझेखुशी है कि देश के अलग-अलगहिस्सों में बड़ी संख्या में लोगइस अभियान से जुड़ रहे हैं।अभी कुछ दिन पहले स्वच्छताके लिए प्रसिद्ध, इंदौर मेंएक शानदार कार्यक्रम हुआ ।यहां 'एक पेड़ माँ के नाम'कार्यक्रम के दौरान एक हीदिन में 12 लाख से ज्यादापौधे लगाए गए।

दुनिया में पेरिस ओलिंपिक की चर्चा- PM

मोदी ने कहा कि ओलिपंक की दुनिया से अलग मैथ की दुनिया में ओलंपिक हुआ। हर जगह पेरिस ओलिंपिक की चर्चा हो रही है। पेरिस ओलिंपिक में 100 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी थे। हमारी टीम टॉप फाइव में आई। देश का नाम रोशन करने वाले छात्र पुणे के आदित्य वेंकट गणेश, सिद्धार्थ चोपड़ा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता, ग्रेटर नोएडा के कनव तलवार, मुंबई के रुसिल माथुर, गुवाहाटी के आनंदो भादुरी शामिल हैं। मन की बात में इनसे बात करेंगे।

पब्लिक आर्ट पर और काम करें

मोदी ने कहा कि- साथियों, अपनी संस्कृति पर गौरव करते हुए ही कोई देश आगे बढ़ सकता है। भारत में भी इस तरह के बहुत सारे प्रयास हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास है – प्रोजक्ट PARI. मैं कला और संस्कृति प्रेमियों से आग्रह करूंगा कि वे भी पब्लिक आर्ट पर और काम करें। ये हमें अपनी जड़ों पर गर्व करने की सुखद अनुभूति देगा।

चराईदेउ मैदान के बारे में बताया

PM मोदी ने चराईदेउ मैदाम के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि असम के चराईदेउ मैदाम को UNESCO World Heritage Site में शामिल किया जा रहा है। इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन Northeast की पहली साइट होगी।

ड्रग्स के लिए खोला विशेष केंद्र

हर परिवार इस टेंशन में रहता है कि कहीं उनका बच्चा ड्रग्स की चपेट में ना आ जाए। अब ऐसे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके लिए सरकार ने एक विशेष केंद्र खोला है, जिसका नाम है- ‘मानस’। Drugs के खिलाफ लड़ाई में ये बहुत बड़ा कदम है। भारत को Drugs free बनाने में जुटे सभी लोगों से, सभी परिवारों से, सभी संस्थाओं से मेरा आग्रह है कि MANAS Helpline का भरपूर इस्तेमाल करें।

खादी ग्रामोद्योग का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा “आप भी अपने लोकल प्रोडक्ट्स को #MyProductMyPride के नाम से इंटरनेट पर अपलोड करें। आपकी छोटी सी कोशिश कई लोगों की जिंदगी बदल सकती है। खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। सोचिए, डेढ़ लाख करोड़ रुपए !! और जानते हैं खादी की बिक्री कितनी बढ़ी है ? 400% (परसेंट)।

सात अगस्त को नेशनल हैंडलूम दिवस मनाएंगे

हरियाणा के रोहतक की महिलाओं ने समृद्धि के रंग भरे हैं। उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर महिलाओं ने कपड़ों पर रंगों पर जादू बिखेरा। यह महिलाएं लाखों कमा रही हैं। इनके बनाए बेडशीट, साड़ी व दुपट्टों की अब खासी मांग है। रोहतक की तरह ही देश भर में कारीगर हैंडलूम को लोकप्रिय बना रहे हैं।

ओडिशा की संबलपुरी साड़ी, एमपी की माहेश्वरी, महाराष्ट्र की पैठणी, विदर्भ के हैंडब्लॉक प्रिंट, हिमाचल की बुटीकों शॉल समेत देशभर में हैंडलूम का काम छाया है। सात अगस्त को हम नेशनल हैंडलूम दिवस मनाएंगे। कई कंपनियां हैंडलूम को बढ़ावा दे रहे हैं। आप अपने यहां के लोकल प्रोडक्ट को #माई प्रोडक्ट माई प्राइड के नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

तिरंगा अभियान में हर अमीर-गरीब जुड़े

पीएम ने कहा- 15 अगस्त आने वाला है। हर घर तिरंगा अभियान इससे जुड़ा है। इस साल भी लोग तिरंगे के साथ सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। कार, दफ्तर में तिरंगे लगाए जाते हैं। आप इस साल भी मुझे अपने सुझाव भेजिए। मैं ज्यादा से ज्यादा सुझावों को 15 अगस्त के संबोधन में कवर करूंगा।

कल दुनिया भर में टाइगर डे मनाया जाएगा

मोदी ने कहा कि कल ( 29 जुलाई ) को दुनिया भर में टाइगर डे मनाया जाएगा। भारत में बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हमने किस्से-कहानियां सुनी हैं। जंगल के आसपास के लोग बाघ के साथ रहते हैं। बाघों के संरक्षण के अभूतपूर्व कोशिश हो रही है। राजस्थान में कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान काफी काम कर रहा है। स्थानीय लोागें ने शपथ ली है कि कुल्हाड़ी के साथ नहीं जाएंगे, कोई पेड़ नहीं काटेंगे। इससे बाघों के लिए वातावरण तैयार हो रहा है। दुनिया के करीब 70% बाघ हमारे देश में हैं।

हर महीने के आखिरी रविवार को देश को करते हैं संबोधित

पीएम नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश को संबोधित करते हैं। वह अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं। रेडियो प्रोग्राम मन की बात का आज रविवार 28 जुलाई को 112वां एपिसोड है। इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन, न्यूजऑनएयर मोबाइल समेत प्रधानमंत्री मोदी के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी सुना जा सकता है।

यहां सुनें मन की बात

रेडियो प्रोग्राम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर मन की बात का कार्यक्रम सुना जा सकता है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड हुआ था टेलीकास्ट

मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को टेलीकास्ट हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। बाद में जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था।

बता दें, मन की बात कार्यक्रम का टेलीकास्ट 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। वहीं मोदी की मन की बात का 105वां एपिसोड 24 सितंबर को प्रसारित हुआ था। इस एपिसोड में उन्होंने चंद्रयान, G20, जर्मनी की 21 साल की दृष्टिहीन कैसमी का भारतीय संगीत से प्रेम सहित अन्य मुद्दों पर बात की थी।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • मन की बात
  • नरेंद्र मोदी मन की बात
  • पीएम की मन की बात
  • पीएम मन की बात
  • Pm Modi Mann Ki Baat Live
  • Mann Ki Baat 112th Episode
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच