PM मोदी की सांसदों-विधायकों संग बैठक, योजनाओं का फायदा जनता तक पहुंचाने का दिया निर्देश

Manish Kumar | Published:
Share
PM-modi-meeting-with-mp-leaders
PM-modi-meeting-with-mp-leaders

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में बीजेपी के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ सवा दो घंटे तक बैठक की। उन्होंने जनता की सेवा को प्राथमिकता देने और सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक करीब सवा दो घंटे तक चली जिसमें योजनाओं की जमीनी हकीकत, जनता से जुड़ाव और सेवा भाव पर विशेष जोर दिया गया। पीएम मोदी ने जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक जनता के बीच रहने और सरकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए और जनता के प्रति सहज और सरल रवैया अपनाया जाए।

विधायकों-सांसदों को पीएम मोदी ने पढ़ाया ये पाठ

  • घमंड से दूर रहें।
  • व्यवहार में विनम्रता रखें।
  • क्षेत्र के लगातार दौरे करें।
  • प्लानिंग बनाकर काम करें, ऐसा न हो कि भागदौड़ बहुत करते रहें और रिजल्ट कुछ न निकले।
  • अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
  • सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। अपने, सरकार और पार्टी के कामों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाएं।
  • योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग में शामिल हों।
  • अपने क्षेत्र में नए नवाचार करें और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को दिखाएं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बिना पास नहीं मिली किसी को एंट्री

बैठक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी नेता को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। बिना एंट्री पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी अपना पास भूल गए थे, जिसके कारण उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा। बाद में पास मंगाने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।

बैठक के बाद बाहर आए सांसदों और विधायकों ने कही ये बात

बैठक से बाहर आने के बाद प्रदेश के मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अच्छी चर्चा हुई, काम की बात हुई। वहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी को देश, समाज और विकास के कार्यों में आनंद के साथ जुटे रहने की सलाह दी।

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के बाद भोपाल पहुंचे थे पीएम मोदी

इस बैठक से पहले पीएम मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास कर भोपाल पहुंचे थे। भोपाल में उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में यह बैठक ली, जिसमें बीजेपी के प्रमुख नेता शामिल हुए।

बैठक की प्रमुख बातें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • सांसद
  • विधायक
  • mp news hindi
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर