आज मोदी मुरैना में तो सचिन उज्जैन में मांगेंगे वोट, मालवा की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस को भरोसा

CHAKRESH | Apr 25, 2024, 08:46 IST
Share
 MODI SACHIN
MODI SACHIN

पीएम मोदी गुरुवार सुबह विमान से 11:20 पर पांचवीं बटालियन आएंगे। यहां से कार से मुरैना के सभास्थल पुलिस परेड ग्राउंड पर जाएंगे। सभा के लिए 2 लाख वर्गफीट में टेंट लगाया गया है। इसमें 70 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन आज मध्य प्रदेश आ रहे हैं। मोदी मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड पर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में सभा करेंगे। बता दें कि अप्रैल में 18 दिनों में पीएम का यह एमपी में छठवां दौरा है। पीएम मोदी गुरुवार सुबह विमान से 11:20 पर पांचवीं बटालियन आएंगे। यहां से कार से सभास्थल पुलिस परेड ग्राउंड पर जाएंगे। सभा के लिए 2 लाख वर्गफीट में टेंट लगाया गया है। इसमें 70 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर समेत मंत्री व नेता मौजूद रहेंगे।

सचिन पायलट मालवा के दौरे पर

दूसरी ओर कांग्रेस नेता सचिन पायलट उज्जैन में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में आ रहे हैं। पायलट कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके साथ ही सचिन पायलट मंदसौर और देवास लोकसभा क्षेत्र में भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तीन आदिवासी लोक सभा सीट वाले मालवांचल पर कांग्रेस का पूरा फोकस है। कांग्रेस इन लोकसभा सीटों को लेकर उत्साहित भी है क्योंकि 2023 के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने खरगोन, धार और रतलाम जैसी सुरक्षित सीट्स पर ज्यादा सीटें जीतीं हैं। यही कारण है कि कांग्रेस को इन लोकसभा सभा चुनावों में मालवांचल से जीत की पूरी उम्मीद नजर रही है।

सचिन पायलट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • सचिन पायलट, अरुण यादव और विवेक तन्खा सुबह 9. 30 बजे भोपाल से रवाना होंगे। वे सुबह 10. 30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी इस दौरान इनके साथ होंगे।
  • उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में रैली कर जनसभा को सम्बोधित करेंग।
  • दोपहर 12.30 बजे से रवाना होकर मंदसौर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1 बजे मंदसौर पहुंचेंगे।- यहां कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर के समर्थन में रैली में शामिल होंगे।
  • यहां सचिन पायलट दूसरी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
  • दोपहर 3 बजे मंदसौर से सोनकच्छ विधानसभा के बालोन लिए रवाना होंगे।
  • बालोन में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 5.30 बजे बालोन से रवाना होकर हेलीकाप्टर से 6 बजे भोपाल लौटेंगे।
Tags:
  • सचिन पायलट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज