पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में की मध्यप्रदेश की सराहना, दीव बीच गेम्स का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

Vikram Jain | Jan 29, 2024, 18:10 IST
Share
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में की मध्यप्रदेश की सराहना, दीव बीच गेम्स का जिक्र कर कही ये बड़ी बात
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में की मध्यप्रदेश की सराहना, दीव बीच गेम्स का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

दीव में हुए बीच गेम्स का जिक्र कर पीएम मोदी ने की मध्य प्रदेश की तारीफ

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 109वें एपिसोड में मध्यप्रदेश की सराहना की। पीएम मोदी ने दीव में आयोजित हुए देश के पहले मल्टी स्पोर्ट बीच गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर एमपी की सराहना की है। पीएम ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत में लगातार ऐसे नए प्लेटफार्म तैयार हो रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों को अपना सामर्थ्य दिखाने का मौका मिल रहा है। ऐसा ही एक प्लेटफार्म बना है- 'बीच गेम्स'

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में ही दीव में बीच गेम्स का आयोजन किया गया, यह भारत का पहला मल्टी स्पोर्ट बीच गेम्स था, इनमें टग ऑफ वॉर, सी स्विमिंग, पैनकेक सिल्ट, मलखम्ब, बीच वॉलीबॉल, बीच कबड्डी, बीच सॉकर और बीच बॉक्सिंग जैसे कंपटीशन हुए, इनमें हर प्रतियोगी को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिला। पीएम मोदी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि "इस टूर्नामेंट में ऐसे राज्यों से भी बहुत खिलाड़ी आए, जिनका दूर-दूर तक समुंदर से कोई नाता नहीं, इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैडल भी मध्य प्रदेश ने जीते, यहां कोई सी-बीचेस नहीं है, खेलों के प्रति यही टेम्परामेंट किसी भी देश को स्पोर्टस की दुनिया का सरताज बनाता है।

पुणे के बाद वॉटर स्पोर्ट्स का दूसरा बड़ा हब बनेगा भोपाल

बता दे कि कयाकिंग-केनोइंग और रोइंग में देश को कई बड़े खिलाड़ी दे चुके एमपी में वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए बड़े तालाब में इंटरनेशनल हब बनाने के प्रयास चल रहे हैं। देश में पुणे के बाद भोपाल में दूसरा बड़ा इंटरनेशनल हब होगा जहां इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। यहां पर खिलाड़ियों की बोट पार्क हो सकेंगी, अभी दो भागों में ट्रेनिंग होती है। कुछ खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पुणे भी जाना पड़ता है। उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। छोटे और बड़े तालाब में करीब 300 खिलाड़ी प्रेक्टिस करते हैं। हब के बनने से ये सभी एक स्थान पर आ जाएंगे।

भिंड के प्रसिद्ध गौरी सरोवर में हो रही प्रतियोगिताएं

एमपी में भोपाल के साथ ही कई अन्य शहर में भी वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भिंड के प्रसिद्ध गौरी सरोवर तालाब पर राज्य स्तरीय ड्रैगनबोट प्रतियोगिता होने लगी है। गौरी सरोवर में पानी पर दौड़ती ड्रैगन बोट, पहली बार करीब पांच साल पहले देखी गई थी, उसके बाद से यहां केनो कयाकिंग की ट्रेनिंग शुरू हुई, कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर और पेराप्लेयर इसी गौरी सरोवर पर ट्रेनिंग लेकर आगे बढ़े।

सीएम मोहन यादव ने सुना मन की बात कार्यक्रम, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी "मन की बात" कार्यक्रम सुना। सीएम मोहन ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात के माध्यम से देश को फिर एक नई ऊर्जा प्रदान करने की नई दिशा दी है, सीएम ने भोपाल और अन्य शहरों में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश को वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्र के निर्माण में लगे लोगों की प्रशंसा कर समस्त भारतवासियों को देश की प्रगति एवं उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में तीव्रतम गति से आगे बढ़ रहा है। हम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम के दौरान दीव में हुए खेलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें प्रोत्साहित किया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से यह उपलब्धि हासिल की, उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।'

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Mann Ki Baat 109th episode
  • PM Modi praised MP
  • MP's performance in Diu Beach Games
  • Bhopal Water Sports
  • 'मन की बात' 109वें एपिसोड
  • पीएम मोदी ने की एमपी की तारीफ
  • दीव बीच गेम्स में एमपी का प्रदर्शन
  • भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती