आज MODI करेंगे MP की महिलाओं से संवाद, CM यादव देंगे करोड़ों की सौगात

Pratibha Rana | Mar 06, 2024, 10:06 IST
Samarth Nari Shakti Samrid Madhya Pradesh
CM यादव भिंड से सुबह 10:30 बजे प्रदेश के किसान भाइयों को करोड़ों की सौगात देंगे। वे मुख्यमंत्री किसान- कल्याण योजना में 80 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1816 करोड़ ट्रांसफर करेंगे।

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के स्व-सहायता समूह ( SHG - Samarth Nari Shakti Samrid Madhya Pradesh ) की बहनों से संवाद करेंगे। इस मौके पर सीएम मोहन यादव भिंड में 68 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। सीएम मोहन यादव ( Mohan Yadav ) दो योजनाओं की 2571 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...Indore-Kanpur love story : एक करोड़ खर्च करके दीप बना दीपिका, बॉयफ्रेंड ने फिर भी दिया धोखा



PM MODI का स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद


पीएम मोदी आज सुबह 10:30 बजे नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को मप्र के 870 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश की 298 नगर परिषद, 99 नगर पालिका, 313 विकासखंड और नगर निगम के 160 जोन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हर जगह एक हजार से दो हजार तक महिलाएं शामिल होंगी। पीएम स्व-सहायता समूह, एनजीओ और भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...News update : महाशिवरात्रि पर 700 CCTV संभालेंगे महाकाल की व्यवस्था



ये खबर भी पढ़िए...RGPV SCAM : करोड़ों के गबन में पुलिस ने गठित की 6 सदस्यीय SIT



सीएम करेंगे 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण


सीएम मोहन यादव आज भिंड में सुबह 10:30 बजे किसान-कल्याण योजना में 80 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1816 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2023 में 25 लाख से अधिक किसानों के खाते में बीमा राशि के 755 करोड़ रुपए अंतरित करेंगे।



Tags:
  • PM Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • Samarth Nari Shakti Samrid Madhya Pradesh