कमलनाथ के करीबी विधायक नीलेश उईके के घर पुलिस का छापा,जानें क्या मिला
Marut raj | Updated:
Police raids the house of Kamal Nath close MLA Nilesh Uike द सूत्र
पुलिस का कहना है कि उसे शिकायत मिली थी, जिसमें विधायक के यहां अवैध शराब की जमाखोरी की बात कही गई थी। उधर, इस कार्रवाई पर विधायक ने लोकसभा चुनाव में हार के डर का आरोप बीजेपी सरकार पर लगाया है।
लोकसभा चुनाव 2024 lok sabha election 2024
भोपाल. पुलिस ने कांग्रेस विधायक के घर पर छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव में वोटर्स को बांटने के लिए शराब की जामखोरी की खबर पर की गई। विधायक का नाम नीलेश उईके है और वह पांढुर्ना से विधायक हैं। उईके को पूर्व सीएम कमलनाथ का करीबी माना जाता है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के टिकट पर छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं।
बिना सर्च वारंट के कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पांढुर्ना कांग्रेस विधायक नीलेश उईके ( Pandhurna Congress MLA Nilesh Uike ) के रजौला रैयत स्थित घर पर रविवार को पुलिस व आबकारी अधिकारियों की टीम ने दबिश दी। उनके घर, निर्माणाधीन मकान के साथ आसपास के आठ-दस मकान, खेत-खलिहान, पास के नदी-नालों सहित कई स्थानों पर जांच के बाद भी टीम को कुछ नहीं मिला। विधायक नीलेश उइके ने कहा कि बिना सर्च वारंट के यह कार्रवाई की गई। यह छापा आदिवासियों का अपमान है। भाजपा की सरकार हार से डर गई है। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कैश और शराब बांटने की शिकायत पर पुलिस और आबकारी की टीम यहां पहुंची थी।
अवैध शराब की शिकायत
सर्चिंग में कुछ हाथ नहीं लगने के बाद अधिकारियों ने पंचनामा बनाया। इसमें अवैध शराब जमाखोरी की शिकायत पर सर्चिंग की कार्रवाई होने की बात कही गई है। सर्चिंग में जिला आबकारी अधिकारी छिंदवाड़ा के साथ पुलिस अधिकारी शामिल थे।
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?
By Sanjay Gupta