अश्लील गाने पर वीडियो बनाने वाला निकला पुलिस जवान, रानी कमलापति की मूर्ति के सामने किया था डांस, NSA लगाने की मांग
Vikram Jain | Sept 16, 2024, 16:04 IST
Policeman arrested in dance case in front of rani Kamalapati statue
भोपाल में रानी कमलापति के अपमान को लेकर बवाल मच गया है। रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने युवक ने अश्लील डांस करने के मामले में गुस्सा फूट पड़ा है। आरोपी के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करने की मांग उठी है।
BHOPAL. राजधानी भोपाल में रानी कमलापति की मूर्ति ( rani Kamalapati Statue) के सामने अश्लील गाने पर डांस के वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस वाला निकला है। जिसका नाम जितेंद्र बताया जा रहा है। वह 23वीं बटालियन में पदस्थ है।
दरअसल, छोटा तालाब स्थित रानी कमलापति की विशाल मूर्ति के सामने अश्लील गाने पर डांस (dance on obscene song) करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद भोपाल सांसद आलोक शर्मा (Bhopal MP Alok Sharma) ने नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की थी। आलोक शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से मामले में आरोपी के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। हमने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की गई है। सौंपे गए ज्ञापने के जरिए आरोपी के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। बता दें कि भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने महापौर रहते छोटा तालाब के ऊपर रानी कमलापति की विशाल विशाल प्रतिमा लगाई गई थी।
मामले को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि संदेही युवक पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है। वह 23वीं बटालियन का जवान है। पुलिस थाने में आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी का फेस डांस करने वाले युवक से मिलता जुलता है। वेरिफिकेशन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सांसद ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
NSA के तहत कार्रवाई की मांग
गत दिवस छोटे तालाब स्थित रानी कमलापति जी की प्रतिमा के सामने अज्ञात युवक द्वारा अश्लील डांस कर भोपाल की रानी का अपमान किया गया था।
आज पुलिस कमिश्नर श्री हरि नारायणचारी मिश्र को ज्ञापन देकर दोषी पर एनएसए की कार्रवाई करने की मांग की। #Bhopal #RaniKamlapati#AlokSharma #MpBhopal pic.twitter.com/PRUOWjBba1
— Alok Sharma (@Alok_SharmaBJP) September 16, 2024
पुलिस कमिश्नर ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
By Neel Tiwari
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
By Ramanand Tiwari
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava