विदिशा के बीजामंडल में मंदिर-मस्जिद को लेकर सियासत गरमाई
Sandeep Kumar | Aug 14, 2024, 21:32 IST
STYLESHEET THESOOTR (2)
धार की भोजशाला के बाद अब विदिशा के बीजामंडल में भी मंदिर-मस्जिद को लेकर सियासी बयानबाजी की एंट्री हो चुकी है। इस विवाद ने उस समय तूल और पकड़ लिया जब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजामंडल के कलेक्टर के ट्रांसफर पर सवाल खड़ा कर दिया था...
एमपी में धार की भोजशाला के बाद अब विदिशा के बीजामंडल में भी मंदिर-मस्जिद को सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि विदिशा में हिंदू संगठनों (hindu organizations ) ने बीजामंडल ( beejaamandal ) में पूजा करने की अनुमति मांगी थी। कलेक्टर ने जवाब में बताया कि एएसआई के गजट के मुताबिक वह मस्जिद है और परमिशन देने से इनकार कर दिया था । इस घटना के अगले ही दिन यानी 10 अगस्त की रात को विदिशा कलेक्टर बुद्देश कुमार वैद्य (Vidisha Collector Buddesh Kumar Vaidya ) का ट्रांसफर करके उन्हें वापस गृह विभाग में उप सचिव बना दिया गया।
![b68332be-5f9]()
इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज (Congress spokesperson Abbas Hafeez ) ने कहा कि जैसे अनान-फानन में कलेक्टर को हटाया गया, उससे साफ दिख रहा है कि उनको सांप्रदायिक विवाद रोकने की सजा मिला है। अब्बास हफीज ने प्रदेश सरकार सांप्रदायिकता फैलाने वालो के पक्ष में खड़ी है ना कि उनके पक्ष में जो सांप्रदायिकता रोकने के काम कर रहे हैं।
इस पूरे मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi ) ने ट्वीट करके कलेक्टर के ट्रांसफर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने लिखा है कि कलेक्टर का तबादला कानून का पालन करने के चलते किया गया है।
ओवैसी के बयान पर सियासत गरमा गई है। विदिशा में हिंदू संगठनों ने ओवैसी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की है। हिंदू संगठन के नेताओं ने कहा कि अगर असदुद्दीन ओवैसी कोई शक है तो विदिशा आकर देख लें। वहीं जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर नवल गिरी महाराज ( Mahamandaleshwar Naval Giri Maharaj ) ने कहा कि बीजामंडल हो या फिर ताजमहल सब मंदिर हैं।
बीजामंडल में मंदिर है या मस्जिद इसका विवाद कोर्ट पहुंच चुका है। अब कोर्ट में तय होगा कि यहां मंदिर है या मस्जिद !
![sandeep mishr]()
b68332be-5f9
कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
कलेक्टर के ट्रांसफर पर भड़के ओवैसी
In Madhya Pradesh, Sangh outfits demanded that they should be allowed to pray in a mosque. The District Collector noted that the structure was a mosque in ASI gazette & refused permission. The collector was transferred because he followed the law. This is the danger of the Wakf… pic.twitter.com/VTjRATddlI
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) August 13, 2024
ओवैसी के बयान पर भड़के हिंदू संगठन
कोर्ट में पहुंचा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari