लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाए जाने पर सियासत शुरू, कमलनाथ बोले बहनों को ठग रही सरकार

Sandeep Kumar | Jul 25, 2024, 20:45 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T202237.907
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-25T202237.907

हाल ही में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन के पहले लाड़ली बहनों को 250 रुपए देने की घोषणा की है। इसको लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जमकर निशाना साध रहे हैं...

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि में 250 रुपए और बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

इस बात का कोई हिसाब नहीं : कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के अकाउंट में इस बार 250 रुपए ज्यादा दिए जाएंगे, लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी कि वह कितनी लाड़ली बहनों को मिल रहा है।

250 रुपए का ढिंढोरा ना पीटे सरकार : कमलनाथ

कमलनाथ ने आगे कहा कि इसी तरह बीजेपी ने लाड़ली बहनों की सम्मान राशि तीन हज़ार रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया था, लेकिन अब उसका जिक्र तक नहीं किया जा रहा। इसलिए बहनों को दिए जा रहे 250 रुपए का ढिंढोरा ना पीटे ।

बहनों से माफी मांगे सरकार : कमलनाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि अब सरकार को बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि उनसे गैस सिलेंडर और लाड़ली बहना सम्मान राशि को लेकर जो वादा किया था, उसे बीजेपी ने ना तो निभाया है और ना निभाने का कोई इरादा है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम को लिखा खत

पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। शिवराज सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश समाप्त कर दिया था।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अवकाश समाप्त करने से आदिवासी समाज में नाराजगी है। अवकाश घोषित करने के साथ ही हर विकासखंड में आदिवासी दिवस समारोह मनाया जा सके इसके लिए हर विकासखंड को एक निश्चित राशि मध्य प्रदेश सरकार प्रदान करे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • पूर्व सीएम कमलनाथ
  • लाड़ली बहना योजना
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली बहनों
  • CM डॉ. मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग