PRO पूजा थापक सुसाइड केस: बेटे की कस्टडी को लेकर संघर्ष, परिजन बोले- बेटी की वो आखिरी निशानी

Pratibha ranaa | Aug 15, 2024, 10:02 IST
Share
PRO पूजा थापक आत्महत्या मामला
PRO पूजा थापक आत्महत्या मामला

PRO पूजा थापक के पिता जीएन थापक ने बताया कि डेढ़ साल के नाती की कस्टडी के लिए लीगल आवेदन दिया है। बच्चे से एक महीने से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पूजा के ससुर की भूमिका भी संदिग्ध है।

मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ (PRO ) रहीं पूजा थापक की आत्महत्या के बाद उनके पिता जीएन थापक ने अपने नाती की कस्टडी के लिए लीगल आवेदन दिया है। बता दें, पूजा ने 9 जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी, जिसके बाद 16 जुलाई को गोविंदपुरा पुलिस ने उनके पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

डेढ़ वर्ष के नाती के लिए आवेदन

पूजा के पिता जीएन थापक ने कहा कि उनकी बेटी का एकमात्र बेटा, जो अब डेढ़ साल का है, उनके लिए पूजा की वो आखिरी निशानी है। उनका पिछले एक महीने से नाती से कोई संपर्क नहीं हुआ है, वह कैसा है, उन्हें कुछ पता नहीं है। वे उसे अपने साथ रखना चाहते हैं। पूजा का बेटा पहले एक साल तक उनके पास ही रहा था, लेकिन जब पूजा का ट्रांसफर इंदौर हुआ तो वह उसे अपने साथ ले गईं। पूजा की मौत के बाद उनके ससुर भी अंडरग्राउंड हो गए हैं और बच्चे का कोई पता नहीं है।

सास अभी भी फरार

निखिल दुबे को 4 अगस्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था, और 5 अगस्त को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। हालांकि, उनकी मां आशा दुबे अभी भी फरार चल रही हैं। अभी पुलिस अब आशा दुबे की संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर रही है। अगर 28 अगस्त तक आशा की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कोर्ट उनकी संपत्तियों की कुर्की के आदेश दे सकता है।

क्या है पूरा मामला ?

फांसी पर लटका मिला था शव

जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई रात को पूजा का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। पति ने जब पूजा को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो वह उसे तत्काल एम्स लेकर पहुंचा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार

जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक पूजा थापक की मौत के बाद उनके पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे आत्महत्या के उकसाने के मामले में फरार थे। मृतिका के पिता ने उसके ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जांच में गोविंदपुरा पुलिस ने पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि निखिल पुलिस की गिरफ्त में है

2 साल पहले हुई थी शादी

ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक है। एक साल का बेटा है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर किसी ना किसी बाद को लेकर विवाद होता रहता था।

फोन पर कहा- बेटी को बचा लो

पूजा ने फांसी लगाने से पहले अपनी मां को कॉल कर कहा था कि मां फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं। अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं मर रही हूं। फोन कट होते ही पूजा की मां घबरा गईं। उन्होंने दामाद निखिल दुबे को घटना की जानकारी दी। निखिल बेडरूम में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पूजा थापक सुसाइड केस
  • PRO Pooja Thapak
  • पूजा थापक आत्महत्या केस
  • पीआरओ पूजा थापक
  • भोपाल जनसंपर्क विभाग असिस्टेंट डायरेक्टर
  • निखिल दुबे गिरफ्तारी
  • Pooja Thapak suicide case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि