उज्जैन में निकलेगी सीएम मोहन यादव के पिता की अंतिम यात्रा, कार्यक्रम में ये VVIP होंगे शामिल

Pratibha ranaa | Sept 04, 2024, 07:54 IST
poonam chand yadav
सीएम मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा उज्जैन में आज निकाली जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) के पिता पूनम चंद यादव ( Poonam Chand Yadav ) के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार को उज्जैन में निकाली जाएगी।



इस दुखद अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता और अन्य बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं।



ये VVIP होंगे शामिल

ये खबर भी पढ़िए...भजिए-चाय बेचकर बच्चों को पढ़ाया, जानिए सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का संघर्ष



बीजेपी के सभी कार्यक्रम स्थगित

ये खबर भी पढ़िए...रोचक किस्से : जब सीएम मोहन यादव ने मांगे पैसे तो पिता ने थमाई 500 के नोट की गड्डी



कई प्रमुख नेता पहुंचेंगे श्रद्धांजलि देने

बुधवार को उज्जैन में वीवीआईपी (VVIP) और वरिष्ठ अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के कारण शहर में भारी भीड़ की संभावना है। इसी कारण से स्कूलों में छुट्टी का भी निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि अंतिम यात्रा के दौरान सड़कें बंद हो सकती हैं और स्कूल वाहनों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जाएं।



ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव और उनके पिता के बीच के रिश्ते को बयां करतीं ये तस्वीरें



100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पूनम चंद यादव ने 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक पिछले आठ दिनों से उज्जैन में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गहरा शोक पहुंचा है। बीजेपी (BJP) में भी शोक की लहर दौड़ गई है और राज्य में बीजेपी के सभी बड़े कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।



pratibha rana


thesootr links





द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • पूनमचंद यादव
  • Poonamchand Yadav
  • पूनमचंद यादव का निधन
  • CM Mohan father
  • पूनम चंद यादव
  • Ujjain Collector Neeraj Kumar Singh
  • Poonam Chand Yadav Death