इंदौर में टी-20 मैच में पहुंचा 'हसदेव जंगल बचाओ' अभियान, जयस युवाओं ने स्टेडियम में चलाई मुहिम
Vikram Jain | Jan 15, 2024, 24:00 IST
इंदौर में टी-20 मैच में पहुंचा 'हसदेव जंगल बचाओ' अभियान, जयस युवाओं ने स्टेडियम में चलाई मुहिम
इंदौर को होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान हसदेव जंगल बचाओ अभियान के पोस्टर देखे गए।
संजय गुप्ता, INDORE. छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल बचाओ को लेकर चल रहा अभियान रविवार रात को इंदौर को होलकर स्टेडियम में हुए इंटरनेशनल मैच में भी पहुंच गया। टीम भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान जयस के आदिवासी युवाओं ने सेव हसदेव के पोस्टर दिखाए और जंगल को बचाने की मांग उठाई। इस मुहिम का उद्देश्य है हसदेव जंगल की भूमि को बचाना और इसे सुरक्षित रखना।
स्टेडियम में पहुंचे थे 20 से ज्यादा युवा
स्टेडियम में गए युवा अजय कन्नौजे ने कहा कि मैं बड़वानी का हूं और लॉ का छात्र हूं। छत्तीसगढ़ में हसदेव जंगल की कटाई से सभी आदिवासी और पर्यावरणविद दुखी है। हम जगह-जगह इसे लेकर जागरूकता लाने की कोशिश कर रहे हैं। मैच के दौरान भी हम 20 से ज्यादा युवा पोस्टर लेकर गए थे और वहां पर लोगों को सेव हसदेव पोस्टर दिखाए ताकि हमारी बात लाखों, करोड़ों तक पहुंच सके।
स्टेडियम के बाहर भी बताए पोस्टर
इन युवाओं ने मैच के पहले स्टेडियम के बाहर भी अभियान के पोस्टर दिखाए और मैच के बाद भी बाहर पोस्टर को दिखाए, जिससे सेव हसदेव की मुहिम जोर पकड़ सके और सभी जगह के आदिवासी व जंगलों से प्रेम रखने वाले लोग इसे लेकर जागरूक हो सकें।
क्या है सेव हसदेव अभियान
हसदेव जंगल छत्तीसगढ़ में फैला जैव विविधिता के लिए पहचान रखने वाला घना जंगल है। यहां पर कोयले की खदान है। जहां से कोयला निकालने के लिए जंगलों की कटाई होना है। इसी बात को लेकर वहां के आदिवासी विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि इससे आदिवासी बुरी तरह प्रभावित होंगे, जैवविविधता खत्म हो जाएगी।

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग