पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर सीएम समेत इन नेताओं दी श्रद्धांजलि
Deeksha Nandini Mehra | Jul 26, 2024, 10:24 IST
प्रभात झा के निधन पर सीएम समेत इन नेताओं दी श्रद्धांजलि
पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
Prabhat Jha Passed Away : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक प्रकट किया है।
उन्होंने लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई. जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं. ओम शांति!
सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ॐ शांति!
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभात झा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ। लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!
BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक जताते हुए लिखा कि - वरिष्ठ नेता, MP BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें. ऊं शांति!
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तुलसी राम सिलावट ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, मार्गदर्शक प्रभात झा जी का जाना मध्यप्रदेश के राजनीतिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु पुण्यात्मा को श्रीधाम में आश्रय दें। शोक की घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं। ॐ शांतिः।
झा के निधन पर PM ने जताया दुख
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई। जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2024
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
मध्यप्रदेश के विकास में… pic.twitter.com/aSRNsOEXiN
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 26, 2024
भाजपा के वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, साथी श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूँ।
लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान… pic.twitter.com/7ugqXcHffG
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 26, 2024
भाजपा वरिष्ठ नेता, @BJP4MP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/d5BSkjNar9
— VD Sharma (@vdsharmabjp) July 26, 2024
मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति! 🙏💐#PrabhatJha pic.twitter.com/xxKWhYdJQt
— Tulsi Ram Silawat (@tulsi_silawat) July 26, 2024
अत्यंत दुःखद समाचार...
मध्यप्रदेश के राजनितिक मनीषी, अद्भुत पत्रकार रहे, वरिष्ठ भाजपा नेता, मार्गदर्शक आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ।
आपका जाना मध्यप्रदेश के राजनीतिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु पुण्यात्मा को श्रीधाम में आश्रय दें।
शोक की… pic.twitter.com/JMDzkId4Bj
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) July 26, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava