NIA कोर्ट से जमानती वारंट के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अस्पताल में भर्ती

Sandeep Kumar | Nov 07, 2024, 08:24 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-07T080647.886
भोपाल की पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है कि एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगी।

मुंबई की NIA कोर्ट से जमानती वारंट जारी होने के बाद भोपाल की पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अस्पताल में भर्ती हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा है कि कांग्रेस का टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं है। मेरे जीवन भर के लिए मौत दाई कष्ट का कारण बन गई है। ब्रेन में सूजन,आंखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाउंगी।



Pragya Singh Thakur


साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को NIA कोर्ट से दूसरी बार जमानती वारंट जारी



प्रज्ञा के खिलाफ जारी हुआ था जमानती वारंट

भोपाल की पूर्व सांसद और बीजेपी नेत्री Sadhvi Pragya Thakur की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हो सकीं। जिसके चलते मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ( Special NIA Court ) ने प्रज्ञा के खिलाफ दूसरी बार जमानती वारंट जारी किया है।



NIA ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले UP से पकड़े



पहले भी जारी हो चुका था वारंट

मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जारी किया गया यह पहला वारंट नहीं है। इस साल मार्च में एनआईए (NIA ) कोर्ट ने भी बीजेपी नेता की गिरफ्तारी के लिए जमानती वारंट जारी किया था। इस पर प्रज्ञा ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पेश करने से नहीं हुईं थीं।



जो दुकानदार नेम प्लेट नहीं लगाएगा वो हिंदू नहीं : प्रज्ञा ठाकुर



प्रज्ञा के वकील ने ये दी थी दलील

दरअसल पिछले महीने पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने कोर्ट को बताया था कि विस्फोट SIMI ( प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया ) द्वारा किया गया हो सकता है। प्रज्ञा के अधिवक्ता जेपी मिश्रा (Advocate JP Mishra ) ने दावा किया कि मालेगांव के भीकू चौक पर हुए विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने से रोका था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मालेगांव ब्लास्ट 2008 मामला
  • NIA कोर्ट का फैसला
  • प्रज्ञा सिंह ठाकुर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर