जो दुकानदार नेम प्लेट नहीं लगाएगा वो हिंदू नहीं : प्रज्ञा ठाकुर
Sandeep Kumar | Aug 04, 2024, 17:04 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-04T162831.768
अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी नेत्री और भोपाल से पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने दुकानों में नेम प्लेट टांगने को लेकर जो बयान दिए हैं उसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
मध्य प्रदेश में दुकानों में नेम प्लेट टांगने को लेकर भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सियासी हलचल बढ़ा दी हैं। उन्होंने हिन्दू दुकानदारों से अपनी दुकानों पर अपना नाम लिखने की अपील की है। इसके साथ लिखा कि मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने-अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें। अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है। फिर सब समझदार हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानती हैं और समाज में नफरत का माहौल बनाना चाहती हैं। उन्होंने सरकार और कोर्ट से इस तरह के लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह देश नफरत को नकार चुका है। अब यह देश संविधान से ही चलेगा।
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा के रूट में आने वाले दुकानदारों और ठेले वालों को उनकी दुकान के आगे नाम की नेम प्लेट लगाने का आदेश जारी किया गया था। इसका असर मध्य प्रदेश के उज्जैन में देखने को मिला था । यहां पर दुकानदारों को उनकी दुकान के सामने नाम लिखने के निर्देश दिए गए थे। ऐसा ना करने पर जुर्माना लगाने की बात कही गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसमें कोर्ट ने कहा था कि दुकानदार से उसके खाद्य पदार्थ की सूची लगाने को कहा जा सकता है, लेकिन उसके नेम प्लेट लगाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
![sandeep mishr]()
मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्यों कि देश आपका ही हैl फिर सब समझदार हैं l @RSSorg pic.twitter.com/7dfJuvgQ8f
— Sadhvi Pragya Singh Thakur (@sadhvipragyag) August 3, 2024
प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
उज्जैन नेम प्लेट लगाने पर उठा था विवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta