कांग्रेस के जीतू पटवारी के पक्ष में प्रहलाद पटेल ने एक्स पोस्ट कर की ये अपील

Rohit Sahu | Mar 08, 2025, 11:57 IST
Share
prahlad patel jitu patwari
prahlad patel jitu patwari

मध्यप्रदेश में लोधी समाज ने जीतू पटवारी के बयान पर नाराजगी जताई और कई जगह पुतले फूंके। अब इस मामले में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने जीतू के पक्ष में एक अपील की है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए एक बयान के बाद लोधी समाज में नाराजगी फैली है। इस बयान के विरोध में लोधी समाज के लोग राज्यभर में प्रदर्शन कर रहे हैं और पटवारी के पुतले जलाए जा रहे हैं। अब इस विवाद पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। चलिए समझते हैं पूरे मामले को…

1 मार्च 2025 का घटनाक्रम है विवाद की वजह

यह विवाद 1 मार्च 2025 को राजगढ़ जिले के सुठालिया गांव में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण के बाद शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यक्रम में समाज को आत्मनिर्भर बनने और नशामुक्ति की प्रेरणा दी। साथ ही यह कहा कि लोगों को भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता से मिलते हैं और मांगों का पुलिंदा पकड़ा देते हैं। वीडियो में सुनिए

क्या बोले थे पटेल-

इस बयान के साथ ही राज्य में सियासत गर्मा गई थी। कांग्रेस ने इसे हाथों हाथ लिया और प्रहलाद पटेल के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया। इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी के ऐसे नेता कुछ समय बाद फिर जनता के पास वोटों की भीख मांगने जाएंगे।

लोधी समाज ने खोला मोर्चा

इसी बयान को लोधी महासभा नाराज हो गई और कहा कि प्रहलाद पटेल के बयान को जीतू पटवारी ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है और उनका अपमान किया है। महासभा ने इसे पूरे समाज का अपमान बताते हुए राज्यपाल से पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



आइए सुनते हैं क्या बोल गए थे पटवारी-

पटवारी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन

पटवारी के इस बयान के बाद, लोधी समाज के लोग भड़के हुए हैं और एमपी के विभिन्न जिलों में पटवारी के पुतले जलाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पटवारी का बयान लोधी समाज की महान ऐतिहासिक विरासत का अपमान है और इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद आईएएस श्यामवीर को BDA की जिम्मेदारी, रूही खान को MSME मिला

प्रहलाद पटेल ने की पटवारी के पक्ष में अपील

इस बीच, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने समर्थकों से कहाकि वे इस तरह के प्रदर्शन से बचें।उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "सोशल मीडिया पर स्वजातीय बंधुओं, शुभचिंतकों और सहयोगियों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष @jitupatwari के पुतले दहन के चित्र देख रहा हूँ। मेरी विनम्र प्रार्थना है, यह कार्य हमारी वैचारिक लड़ाई के अनुकूल क़तई नहीं है। नकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा नष्ट न करें। जय लोध्रेश्वर, जय मध्यप्रदेश।"



राजनीतिक माहौल पर असर

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक तरफ लोधी समाज के लोग पटवारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पटेल की शांति की अपील इस विवाद को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: भीख वाले बयान पर बीजेपी नेताओं को कटोरे भेजेगी कांग्रेस, कहा- जनता को कीड़ा-मकोड़ा समझते हैं प्रहलाद पटेल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Congress
  • Jitu Patwari
  • Prahlad Patel
  • लोधी समाज
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • mantri prahlad patel
पुष्कर मेले में इस बार लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस,धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पुष्कर मेले में इस बार लगान जैसा क्रिकेट, 60 किमी घोड़ों की रेस,धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के आरोप- राजनीतिक प्रभाव में सरकार ने किया निलंबित

By Aman Vaishnav

आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के आरोप- राजनीतिक प्रभाव में सरकार ने किया निलंबित
स्मृति मंधाना की कहानी में इमोशन भी, जीत भी: कभी बनने वाली थीं इंदौर की बहू, अब संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

By Arohi Raj

स्मृति मंधाना की कहानी में इमोशन भी, जीत भी: कभी बनने वाली थीं इंदौर की बहू, अब संभालेंगी टीम इंडिया की कमान
सुप्रीम कोर्ट की चंबल और केन नदी में रेत खनन पर चिंता, तीन राज्यों को हलफनामा देने का आदेश

By Ashish Bhardwaj

सुप्रीम कोर्ट की चंबल और केन नदी में रेत खनन पर चिंता, तीन राज्यों को हलफनामा देने का आदेश
जयपुर व्यापार मंडल गेट लगाएंगे तो निगम से लेनी होगी मंजूरी, दिवाली पर फ्री नहीं होगा विज्ञापन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर व्यापार मंडल गेट लगाएंगे तो निगम से लेनी होगी मंजूरी, दिवाली पर फ्री नहीं होगा विज्ञापन
कोल घोटाले की रकम से कराया गया कुमार विश्वास का कार्यक्रम, देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा

By Harrison Masih

कोल घोटाले की रकम से कराया गया कुमार विश्वास का कार्यक्रम, देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा
विधायक अशोक रोहाणी का जन्मदिन, सड़क पर कब्जा... जबलपुर में दिखा चाचा विधायक हैं हमारे जैसा नजारा

By Neel Tiwari

विधायक अशोक रोहाणी का जन्मदिन, सड़क पर कब्जा... जबलपुर में दिखा चाचा विधायक हैं हमारे जैसा नजारा