अपने PRO की मौत पर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जताया दुख, बोले- हमारी नई पीढ़ी के पास नहीं है धैर्य

Pratibha ranaa | Jul 11, 2024, 08:20 IST
Share
पूजा थापक
पूजा थापक

पूजा थापक राज्य के पंचायत ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO थीं। पूजा थापक साकेत नगर स्थित अपने घर पर पति के साथ रहती थीं। आए दिन उन दोनों का किसी ना किसी बात पर विवाद होता था।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने सुसाइड कर लिया है। पूजा जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। अपनी PRO की मौत पर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दुख जताया है। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा- हमारी नई पीढ़ी के पास नहीं है धैर्य।

मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जताया दुख

पूजा थापक की आत्महत्या के बाद मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लिखा- मेरे मंत्रालय की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक की अस्वाभाविक मृत्यु के समाचार ने सभी को स्तब्ध कर दिया। हमारी नई पीढ़ी के पास धन, पद, शिक्षा सब कुछ है पर शायद धैर्य नहीं है! सम्मिलित परिवारों की ताकत कम होने के संकेत भी है, जो पहले भीषण परिस्थितियों में भी ढाल बन जाते थे। ॐ शांति ।।

बताया जा रहा है कि मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने मंगलवार की रात 9 बजे मीडिया को मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा ली गई विगागीय समीक्षा बैठक की खबर भेजी थी

क्या है पूरा मामला ?

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की अधिकारी पूजा थापक ने 9 जुलाई को सुसाइड कर लिया है। माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। पूजा जनसंपर्क में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।

फांसी पर लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई रात को पूजा का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने जब पूजा को फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो वह उसे तत्काल एम्स लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस उनके मोबाइल की जांच कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

मां को किया था आखिरी कॉल

सुसाइड से पहले पूजा ने आखिरी कॉल अपनी मां को किया था। पूजा ने उन्हें बताया कि मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद मां ने तत्काल कॉल कर दामाद निखिल को यह बात बताई थी। हालांकि जब तक निखिल कमरे में पहुंचा तब तक उसने सुसाइड कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक पूजा थापक अपने पति के साथ साकेत नगर में पति के साथ रहती थीं। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर किसी ना किसी बाद को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि निखिल शराब पीने का आदी है। सास भी आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी।

पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थीं पूजा

पूजा थापक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक थीं। वर्तमान में वह प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी थीं। जबकि उनके पति भी मध्यप्रदेश सरकार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वैज्ञानिक हैं और सहायक संचालक स्तर के ही अधिकारी हैं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पूजा थापक ने की आत्महत्या
  • जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक
  • Prahlad Singh Patel PRO Suicide
  • Pooja Thapak Suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि