प्रहलाद पटेल बोले- देवेंद्र ने खुद एफआईआर कराई, हर खाता जांच लें, बेटे को ढाल बनाकर हमला करने की निंदा की
Chandresh Sharma | Nov 07, 2023, 24:00 IST
प्रहलाद पटेल बोले- देवेंद्र ने खुद एफआईआर कराई, हर खाता जांच लें, बेटे को ढाल बनाकर हमला करने की निंदा की
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल हुए वीडियो के मामले में बचाव किया। कहा कि चरित्र पर हमला करना और वह भी बेटे को ढाल बनाकर, बीजेपी इसकी निंदा करती है।
BHOPAL. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल हुए वीडियो के मामले में बचाव किया। प्रहलाद पटेल ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर हमारे सहयोग हैं, हम सभी ने साथ में राजनीति की है। वे एक गंभीर राजनीति करने वाले व्यक्ति हैं जिसने कभी शायद इतने बड़बोलेपन से किसी से भी बात नहीं की होगी। उनके चरित्र पर हमला करना और वह भी बेटे को ढाल बनाकर, बीजेपी इसकी निंदा करती है। प्रभावित या पीड़ित देवेंद्र तोमर ने खुद एफआईआर की है और कहा है कि हमारे या हमारे परिजनों के जो भी खाते हों उन्हें देखा जा सकता है।
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन
पटेल ने कहा कि वोटिंग का समय करीब आ रहा है और कांग्रेस लगातार ऐसे ही मनगढ़ंत और तथ्यों से परे आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता वीडियो की पुष्टि नहीं करते और लगातार अनर्गल आरोप लगाते हैं। मैं इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानता हूं।
यह है मामला
दरअसल रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे कथित रूप से देवेंद्र सिंह तोमर का बताया गया जिसमें खनन की डील के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपयों की लेनदेन की बातचीत सुनाई दे रही थी। इस वीडियो को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र ने मुरैना थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी थी।
प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस को आभास हो गया है कि की वो बुरी तरह से चुनाव हारने वाली है और इसीलिए जब भी कभी ऐसे अवसर आते हैं तो हमेशा की तरह वो अनर्गल प्रलाप करने में वो लग जाते हैं। भाजपा का जिस प्रकार से जनसमर्थन मिल रहा है उसी के डर से ये जो वीडियो जारी करने वाली ओछी राजनीती हुई है उसपर मैं कहूंगा कि, भ्रष्टाचार के लिए हमने जब भी कांग्रेस पर आरोप लगाए वो आरोप तथ्यपरक थे।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari