इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष बनाने के साथ सभी कार्यवाहक अध्यक्षों को हटाने की तैयारी
Sanjay Gupta | Nov 01, 2024, 11:35 IST
कार्यवाहक अध्यक्ष हटेंगे
देश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन की दो सूची जारी होने के बाद अब नजरें इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष पद के लिए लगी है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन की दो सूची जारी होने के बाद अब नजरें इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष पद के लिए लगी हैं। माना जा रहा है कि शहराध्यक्ष पद से सुरजीत सिंह चड्ढा की विदाई होगी और इसके लिए अरविंद बागड़ी का नाम लगभग तय हो चुका है। हालांकि कुछ और दावेदार अभी जोर आजमाइश कर रहे हैं।
शहराध्यक्ष पद पर विवाद होने पर कांग्रेस ने चड्ढा के साथ ही एक-एक कर सभी नेताओं से उनके खास व्यक्ति को कार्यवाहक अध्यक्ष पद थमा दिया था। इसमें टंटू शर्मा और लक्ष्मी नारायण मिमरोट तो बीजेपी में जा चुके हैं। उधर गोलू अग्निहोत्री ने कांग्रेस से दूरी बना ली है और वह गांधी भवन की सीढ़ियां ही नहीं चढ़े, वह नाममात्र के लिए कांग्रेस में हैं और अपने भाई को वह बीजेपी ज्वाइन करा चुके हैं। इसी तरह अंकित खड़ायता की भी सक्रियता ना के बराबर है। ले-देकर देवेंद्र सिंह यादव ही कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय रहते हैं। अमन बजाज को भी पद दिया था, लेकिन उन्हें अभी सचिव बनाया गया और वह सचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अरविंद बागड़ी भी कार्यवाहक शहराध्यक्ष है और अपनी सक्रियता दिखाते रहते हैं।
संजय शुक्ला चुनाव क्या हारे, रामलला और जया किशोरी का ये वादा तोड़ा
जो भी शहर अध्यक्ष बनेगा उसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी कार्यवाहक अध्यक्षों को हटाया जाए। यह सब नए अध्यक्ष को शहर में फ्री हैंड देने के लिए किया जाएगा। इसलिए शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के साथ ही कार्यवाहक अध्यक्षों की पद से विदाई की जाएगी।
बागड़ी के लिए जीतू पटवारी अभी नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भी लगे हुए थे। जब बागड़ी को हटाया गया तब कई लोगों ने शहराध्यक्ष की लॉबिंग की लेकिन पद मिला बागड़ी को। लेकिन उनके पद पर आते ही फूलछाप कांग्रेसी ( जो बीजेपी नेताओं से जुड़े हो ) के नारे लगे और उनका जमकर विरोध हुआ, उनके खिलाफ पुरानी कॉलोनियों में जमीन की गड़बड़ी की शिकायतें भी हुई, जिनकी अभी तक जांच जारी है। हालत यह हुई कि एक ही दिन में उन्हें होल्ड कर दिया गया और बाद में सुरजीत सिंह चड्ढा शहराध्यक्ष बन गए। एक बार फिर अब जब चड्ढा के हटाए जाने की बातें लगातार चल रही हैं, तब बागड़ी को पद देने का मंच सजाया जा रहा है।
यह है कार्यवाहक शहर अध्यक्ष और उनकी भूमिका
संजय शुक्ला चुनाव क्या हारे, रामलला और जया किशोरी का ये वादा तोड़ा
फ्री हैंड के लिए सभी को हटाएंगे
बागड़ी पर ही क्यों टिक रही नजरें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA