MP में कौन होगा आईएएस एसोसिएशन का अध्यक्ष, 3 जनवरी को होगा फैसला
Sandeep Kumar | Jan 01, 2025, 20:44 IST
President IAS Association Photograph: (President IAS Association )
मध्य प्रदेश में 3 जनवरी 2025 को आईएएस एसोसिएशन के चुनाव होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को पूरा हो गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में 3 जनवरी 2025 को आईएएस एसोसिएशन के चुनाव होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मोहम्मद सुलेमान एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को पूरा हो गया है।
आईएएस एसोसिएशन के बायलॉज के अनुसार हर तीन साल में चुनाव होते हैं। आमतौर पर यह प्रक्रिया सहमति और समन्वय पर आधारित रहती है। चुनावों में एक्जीक्यूटिव कमेटी का अहम योगदान होता है, जो अध्यक्ष के नाम को तय करके प्रक्रिया को सहज और विवाद-मुक्त रखती है।
हालांकि, 2007-08 में चुनाव की नौबत आई थी, तब संदीप खन्ना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उस वक्त भी एक्जीक्यूटिव कमेटी की पहल से समझौता हुआ और राकेश साहनी अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद से अब तक सर्वसम्मति की परंपरा चल रही है। एक्जीक्यूटिव कमेटी जो नाम सुझाती है, उसी पर मुहर लग जाती है।
हाल ही में हुई आईएएस मीट के बाद अब चुनाव किए जा रहे हैं। फिलहाल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। परंपरा के अनुसार, एक्जीक्यूटिव कमेटी की ओर से ही नाम तय किए जाने की संभावना है। इसके बाद 3 जनवरी को इन नामों की औपचारिक घोषणा होगी।
गौरतलब है कि आईएएस एसोसिएशन का अध्यक्ष पद प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम होता है। वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान को 2022 में एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया था। वे 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उनके पहले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी आईसीपी केशरी अध्यक्ष थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह पद मोहम्मद सुलेमान को सौंपा गया था।
आईएएस एसोसिएशन के बायलॉज के अनुसार हर तीन साल में चुनाव होते हैं। आमतौर पर यह प्रक्रिया सहमति और समन्वय पर आधारित रहती है। चुनावों में एक्जीक्यूटिव कमेटी का अहम योगदान होता है, जो अध्यक्ष के नाम को तय करके प्रक्रिया को सहज और विवाद-मुक्त रखती है।
हालांकि, 2007-08 में चुनाव की नौबत आई थी, तब संदीप खन्ना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उस वक्त भी एक्जीक्यूटिव कमेटी की पहल से समझौता हुआ और राकेश साहनी अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद से अब तक सर्वसम्मति की परंपरा चल रही है। एक्जीक्यूटिव कमेटी जो नाम सुझाती है, उसी पर मुहर लग जाती है।
अब क्या होगा?
2022 में हुआ था पिछली चुनाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj