राष्ट्रपति ने महाकाल की पूजा कर मंदिर में झाड़ू लगाई, उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का किया भूमिपूजन

Pratibha ranaa | Sept 19, 2024, 13:48 IST
Share
राष्ट्रपति
राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का भूमि पूजन कर स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार, 19 सितंबर को उज्जैन में स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह में शिरकत कर सफाई मित्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमिपूजन भी किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपनी उज्जैन यात्रा के दौरान यहां की सांस्कृतिक और सभ्यता की परंपरा की सराहना की। उन्होंने उज्जैन को अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र बताते हुए स्वच्छता अभियान को सराहा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत और अंत जय महाकाल के जयघोष के साथ किया। उज्जैन में होटल रुद्राक्ष में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन में उन्होंने पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया।

इन्हें किया सम्मानित

अनीता चावरे (वार्ड 38, जोन 5), किरण खोड़े (वार्ड 14, जोन 2), शोभा घावरी (वार्ड 33, जोन 3), रश्मि टांकले (वार्ड 13, जोन 1), गोपाल खरे (वार्ड 47, जोन 6)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु


महाकाल मंदिर में राष्ट्रपति की पूजा और सफाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले महाकाल मंदिर में पंचामृत अभिषेक पूजन कर महाकाल लोक का अवलोकन किया। मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की भावना को मजबूत किया। उन्होंने मंदिर में 28 मिनट बिताए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव व राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी उपस्थित रहे।

हगक
हगक


फूलों की रिसाइक्लिंग देखी

राष्ट्रपति ने मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूलों को रिसाइकिल कर बनाई जाने वाली पूजन सामग्री की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। कंपनी की प्रतिनिधि दीपाली अरोरा से बात कर फूलों की रिसाइक्लिंग और वेतन के बारे में जानकारी ली।

उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे प्रोजेक्ट

राष्ट्रपति ने 1692 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत 55 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जो वर्तमान में 60-70 मिनट लगने वाले सफर को घटाकर 35-40 मिनट कर देगी। इस हाईवे में 3 फ्लाईओवर और 6 अंडरपास बनाए जाएंगे।

उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे प्रोजेक्ट
उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे प्रोजेक्ट


सीएम और राज्यपाल ने किया संबोधित

इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे की महत्वता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह हाईवे न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि मध्यप्रदेश के पर्यटन, सामाजिक और धार्मिक विकास को भी गति देगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की स्वच्छता उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य ने स्वच्छ भारत अभियान में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इंदौर ने सात बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है और भोपाल को सबसे स्वच्छ राजधानी का पुरस्कार मिला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

सीएम और राज्यपाल ने किया संबोधित 
सीएम और राज्यपाल ने किया संबोधित 


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • President Draupadi Murmu
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  • President Draupadi Murmu MP tour
  • President Draupadi Murmu Ujjain visit
  • President Droupadi Murmu Felicitation Ceremony
  • Ujjain-Indore Six-Lane Highway
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच