प्राचार्य की लापरवाही ने रायसेन गर्ल्स कॉलेज की 87 छात्राओं के भविष्य से किया खिलवाड़, कॉलेज की छात्राओं ने दिया धरना

Pooja Kumari | Dec 13, 2023, 24:00 IST
Share
प्राचार्य की लापरवाही ने रायसेन गर्ल्स कॉलेज की 87 छात्राओं के भविष्य से किया खिलवाड़, कॉलेज की छात्राओं ने दिया धरना
प्राचार्य की लापरवाही ने रायसेन गर्ल्स कॉलेज की 87 छात्राओं के भविष्य से किया खिलवाड़, कॉलेज की छात्राओं ने दिया धरना

रायसेन गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य की लापरवाही हुई उजगार 87 परीक्षार्थियों के भविष्य से किया खिलवाड़ मामला उजागर होने के बाद चौकीदार को प्राचार्य ठहराने लगी दोषी।

RAISEN. बरकतउल्ला यूनिवसिर्टी का कारनामा सामने आया। रायसेन गर्ल्स कॉलेज की 87 छात्राओं को महिला सशक्तिकरण उद्यामिता विकास में फेल किया गया है। रायसेन के दशहरा मैदान पर संचालित होने वाले गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को इन दिनों काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है, क्योंकि बरकतउल्ला यूनिवसिर्टी की लापरवाही का खामियाजा छात्राओं को भुगताना पड़ रहा है। जहां कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष परीक्षा 2023 की परीक्षा में शामिल हुई 93 छात्राओं में से 87 छात्राओं को एक ही विषय एफसी-2 महिला सशक्तिकरण उद्यामिता विकास में फेल कर छात्राओं को सप्लीमेंन्ट्री दे दी गई है, जिससे छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

छात्राएं कर रही प्राचार्य को सस्पेंड करने की मांग

बता दें कि छात्राओं द्वारा कॉलेज की प्राचार्य से लेकर यूनिवसिर्टी तक शिकायत दर्ज की गई, लेकिन छात्राओं की सुनवाई नहीं हो रही है। छात्राओं का कहना है कि ओएमआर आंसर शीट के मिलान किए जाने पर दिए गए उत्तर सही है, लेकिन इसके बाद भी मनमानी करते हुए छात्राओं को सप्लीमेंन्ट्री दी गई है। इसके विरोध में मंगलवार को कॉलेज के गेट पर छात्राओं ने धरना देकर नारेबाजी की। वहीं अब इस मामले में स्टूडेंट्स प्राचार्य को सस्पेंड करने की मांग कर रही हैं। बता दें कि प्राचार्य ने इस पूरे गड़बड़ी का ठीकरा कॉलेज के चौकीदार पर फोड़ दिया है। उनका कहना है कि पेपर का बंडल चौकीदार ने लिया था इसलिए गलती उसकी है।

छात्राओं को देना होगा दुबारा परीक्षा

छात्राओं का कहना है कि इस लापरवाही के लिए प्राचार्य को जल्द से जल्द संस्पेंड किया जाए और उन पर उचित कार्यवाही हो। साथ ही कॉलेज की छात्रा रितिका धाकड़ का कहना है कि लापरवाही कॉलेज की प्राचार्य श्रीमति विनोद सेंगर की है इसके चलते 87 छात्राओं का भविष्य खराब हो सकता है। प्राचार्य अपनी गलती स्वीकार करने की बजाए चौकीदार को दोषी ठहरा रही हैं। छात्राओं ने प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर शासकीय कन्या कॉलेज की प्राचार्य विनोद सेंगर का कहना है कि काफी वर्षों से परीक्षा के समय पेपर का बंडल रात को ही आता है, उस समय कॉलेज में केवल चौकीदार होता है जो कि पेपर का बंडल कॉलेज में रखता है। संभावित है कि उसने गलत बंडल उठा लिया हो। जानकारी के मुताबिक प्राचार्य ने छात्राओं की सप्लीमेंट्री की फीस जमा कर उनसे दोबारा पेपर देने को कहा है।

Tags:
  • Raisen Girls College
  • Raisen Girls College Girls
  • Raisen Girls College Case
  • Raisen Girls College Paper Case
  • रायसेन गर्ल्स कॉलेज
  • रायसेन गल्र्स कॉलेज छात्राएं
  • रायसेन गर्ल्स कॉलेज मामला
  • रायसेन गर्ल्स कॉलेज पेपर मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती