अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में तीन बड़ी अड़चने! 13 हजार से ज्यादा गेस्ट फैकल्टी पर संकट

Amresh Kushwaha | Published:
Share
अतिथि शिक्षकों पर बड़ा संकट
अतिथि शिक्षकों पर बड़ा संकट

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 10 अगस्त तक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं नियुक्ति में तीन बड़ी अड़चन भी आ सकती हैं। इसमें विभाग द्वारा तय किए गए एक प्रावधान और दो अन्य कारणों शामिल है।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 10 अगस्त तक की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभाग ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस लेकर जल्द ही दिशा निर्देश जारी हो सकते हैं। आपको बता दें कि नियुक्ति में तीन बड़ी अड़चन भी आ सकती हैं। इसमें विभाग द्वारा तय किए गए एक प्रावधान और दो अन्य कारणों शामिल है।

ये हैं तीन बड़ी अड़चने

  1. विषय और कक्षा में 30% रिजल्ट वालों को दोबारा नहीं रखने की शर्त है। इसके लिए विभाग द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
  2. विभाग में इन दिनों उच्च पद के प्रभार की प्रक्रिया चल रही है। इसमें करीब 20 हजार से ज्यादा शिक्षकों के ट्रांसफर किए जाएंगे।
  3. जब तबादले शुरू होंगे तब भी ट्रांसफर होकर शिक्षक दूसरे स्कूलों में पदस्थ होंगे।

13 हजार से ज्यादा पर मंडरा रहे संकट के बादल

इन तीनों वजह से लगभग 20 हजार अतिथि शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं। आपको बता दें कि पहले से ही यह प्रावधान है कि किसी भी स्कूल में नियमित शिक्षक के पदस्थ होते ही उस पद पर कार्यरत अतिथि शिक्षक अपने आप बाहर हो जाते हैं।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अभी प्रदेश में पिछले सत्र तक 72 हजार 500 अतिथि शिक्षक थे। 30% रिजल्ट के दायरे के कारण 13 हजार से ज्यादा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

पांच हजार पद होंगे खाली

अतिथि शिक्षकों को एक फायदा भी होगा। दरअसल उच्च पद के प्रभार से शिक्षकों के जो पद खाली होंगे उन पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ लगभग पांच हजार शिक्षकों को उच्च माध्यमिक शिक्षक पद का उच्च प्रभार मिलेगा। इस कारण यह पांच हजार पद खाली होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • breaking news
  • अतिथि शिक्षक
  • Mp news in hindi
  • big breaking news
  • MP News Update
  • सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक
  • स्कूल से हटाए जाएंगे अतिथि शिक्षक
  • अतिथि शिक्षक भर्ती
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल