MP में सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

Manish Kumar | Apr 08, 2025, 19:42 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को जल्द पदोन्नति मिल सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 अप्रैल 2025 को इस फैसले की पुष्टि की और कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर निर्णय होगा। 8 साल से लंबित पदोन्नतियों के लिए अब रास्ता खुल गया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पदोन्नति का रास्ता खुलने की घोषणा की। इस फैसले से लगभग 4 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनकी पदोन्नति वर्षों से लंबित थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।



thesootr


4 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का रास्ता साफ

मध्यप्रदेश में करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति का रास्ता अब साफ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 अप्रैल 2025 को इस महत्वपूर्ण फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही पदोन्नति का निर्णय लेने जा रही है। यह निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के कई अधिकारी और कर्मचारी वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, जिनकी समस्याओं का समाधान अब निकाला जाएगा।



ये भी पढ़ें...



मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हरदा ब्लास्ट पीड़ितों को पुलिस ने रास्ते में रोका, लाठीचार्ज करने का भी आरोप



7 मौत के आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन ने किए कई खुलासे, पुलिस को मिली 5 दिन की रिमांड



8 सालों से प्रक्रिया में आई रूकावट होगी खत्म

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले 8 सालों से पदोन्नति की प्रक्रिया में रुकावट आई थी, जो अब समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा, "हमने इस मामले में 12 से अधिक बैठकें कीं और विभिन्न मंत्रियों से भी चर्चा की। सरकार ने अनुभव किया कि अब यह पदोन्नति का रास्ता खोलना चाहिए।"



उन्होंने बताया कि इस निर्णय से कई कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जो अब तक पदोन्नति के इंतजार में थे। उन्होंने इस फैसले के बारे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और सुखद समाचार मिलने की उम्मीद जताई।



ये भी पढ़ें...



आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला



SP, ASP, DSP ट्रांसफर लिस्ट लीक, सीएम ने की होल्ड, इंदौर में बड़े बदलाव की तैयारी





Tags:
  • MP News
  • promotion
  • प्रमोशन
  • पदोन्नति
  • MP CM
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • CM डॉ. मोहन यादव