पीएससी ने 2023-24 में 15 भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू की तारीख बताई, आचार संहिता के पहले युवा उम्मीदवारों को पॉजीटिव संदेश

BP Shrivastava | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
पीएससी ने 2023-24 में 15 भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू की तारीख बताई, आचार संहिता के पहले युवा उम्मीदवारों को पॉजीटिव संदेश
पीएससी ने 2023-24 में 15 भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू की तारीख बताई, आचार संहिता के पहले युवा उम्मीदवारों को पॉजीटिव संदेश

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर इंटरव्यू की तारीखें घोषित कर दी है। ये तारीख घोषित करने के पीछे मंशा आचार संहिता के पहले युवा उम्मीदवारों में पॉजीटिव संदेश देना माना जा रहा है

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर इंटरव्यू की तारीखें घोषित कर दी हैं। ये तारीखें घोषित करने के पीछे मंशा आचार संहिता के पहले युवा उम्मीदवारों में पॉजीटिव संदेश दिया जाना, माना जा रहा है। आयोग ने 22 सितंबर को एक साल का परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया था। इसे अच्छा कदम तो बताया गया लेकिन युवाओं ने सवाल उठाए कि इसमें रिजल्ट और इंटरव्यू को लेकर तो कोई जानकारी ही नहीं दी गई है। लेकिन अब आयोग ने इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है, जिससे लाखों युवाओं को अपनी तैयारियों के लिए सही दिशा मिलेगी और राहत मिलेगी।

राज्य सेवा परीक्षा 2021, 2022 और 2023 के इंटरव्यू अभी से घोषित

आयोग ने अपने शेड्यूल में राज्य सेवा परीक्षा 2021, 2022 और 2023 तीनों के ही इंटरव्यू तारीख घोषित कर दी है। 2021 के लिए मार्च 2024 का समय, 2022 के लिए मई-जून का और 2023 के लिए अगस्त 2024 का समय दिया है। उल्लेखनीय है कि 2019 के इंटरव्यू अभी चल रहे हैं और फाइनल रिजल्ट नंवबर में संभावित है। वहीं 2020 के अंतिम रिजल्ट जारी हो चुके हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मैंस हो चुकी है और रिजल्ट अक्टूबर 2023 में ही संभव है। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2022 की मैंस 30 अक्टूबर से चार नवंबर होना है, और राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्री दिसंबर में प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़िए..

कांग्रेस नेता और सांसद विवेक तन्खा नहीं लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, जानिए इसकी खास वजह

यह परीक्षाओं के इंटरव्यू तारीख घोषित

  • दंत चिकित्सा 2022- अक्टूबर 2023
  • राज्य इंजीनियरिंग 2021 (सिविल)- नवंबर-दिसंबर 2023
  • आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी 2021- जनवरी 2024
  • होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी 2021- जनवरी 2024
  • राज्य इंजीनियरिंग सेवा (विद्युत) 2021- फरवरी 2024
  • सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी 2022- फरवरी 2024
  • राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2022- मार्च 2024
  • राज्य वन सेवा 2021- मार्च 2024
  • राज्य सेवा परीक्षा 2021- मार्च 2024
  • राज्य वन सेवा 2022- अप्रैल 2024
  • पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ 2023- अप्रैल 2024
  • तकनीकी पद 2023 प्राचार्य प्रथम श्रेणी व अन्य- अप्रैल 2024
  • राज्य सेवा परीक्षा 2022- मई-जून 2024
  • कराधान सहायक परीक्षा 2022- जुलाई 2024
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023- अगस्त 2024
इनके लिए तारीख नहीं, लेकिन शेड्यूल में चिन्हित

आयोग ने इसके अलावा कुलसचिव 2022, सहायक कुलसचिव, सहायका प्राध्यपाक, ग्रंथपाल, क्रीडा अधिकारी, सहायक प्राध्यापक दूसरा चरण, जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी सहित 15 और परीक्षाओं को चिन्हित किया है, लेकिन इनकी तारीख बाद में घोषित होगी।

ये खबर भी पढ़िए..

खंडवा में मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- जातिगत जनगणना से राग द्वेष और वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे, नकली हिंदुओं से बचने की जरूरत

आयोग ने कहा युवाओं को असमंजस नहीं रहे इसलिए जारी किया कैलेंडर

लोक सेवा आयोग के प्रवक्ता डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि आयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। परीक्षा कैलेंडर जारी करने के बाद अब इंटरव्यू की संभावित तारीख घोषित की है, ताकि उम्मीदवार इस हिसाब से अपनी तैयारियां कर सकें और उन्हें किसी तरह का असमंजस नहीं रहे।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश में कभी एक-दूसरे के लिए मांगती थी वोट, अब लड़ेंगी एक ही सीट से चुनाव, बीजेपी की मंत्री के लिए होगी मुसीबत

2022 की मैंस में हाईकोर्ट से अंतरिम राहत वाले बैठ सकेंगे

डॉ. पंचभाई ने कहा कि जिन्हें भी हाईकोर्ट से मैंस 2022 में बैठने की अंतरिम राहत मिली है। वह आयोग में कोर्ट आर्डर की सत्यापित कॉपी और आवेदन दे सकते हैं, उनके लिए आयोग ऑनलाइन फार्म भरने की विंडो खोलेगा और उन्हें मैंस में बैठाया जाएगा। इसके पहले तीन अक्टूबर को भी इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई होना थी, लेकिन वह तारीख बढ़कर 6 नवंबर हो गई, जबकि मैंस 30 अक्टूबर से चार नवंबर तक है। इसमें करीब 71 उम्मीदवारों को अभी तक हाईकोर्ट ने अंतरिम तौर पर मैंस में बैठने की राहत दी है।

इसके पहले आयोग ने जारी किया था परीक्षा कैलेंडर

आयोग ने 22 सितंबर को यह दिया था परीक्षा का शेड्यूल-

  • 1- राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022- आठ अक्टूबर 2023
  • 2- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022- 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक
  • 3- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022- 10 दिसंबर 2023
  • 4- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023- 17 दिसंबर 2023
  • 5- सहायक प्राध्यापक 2022 (सात विषय)- 28 जनवरी 2024
  • (इसके साथ ही ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी की भी)
  • 6- कराधान सहायक परीक्षा 2024- 25 फरवरी 2024
  • 7- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024- 28 अप्रैल 2024
  • 8- सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022- (नौ विषय)- 26 मई 2024
  • 9- सहायक संचालक ग्रामोद्योग परीक्षा 2023- 16 जून 2024
  • 10- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024- 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक
  • 11- खनिज अधिकारी, सहायक भौमिकविद् 2023- 26 अगस्त 2024
  • 12- सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 (20 विषय की)- 17 नवंबर 2024
Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • इंदौर समाचार
  • Madhya Pradesh Public Service Commission
  • PSC Interview Date Announced
  • Assembly Election Code of Conduct
  • पीएससी इंटरव्यू की तारीख घोषित
  • विधानसभा चुनाव आचार संहिता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि