राहुल गांधी जिस कैंडिडेट के खिलाफ वोट मांगने आ रहे हैं, मंच पर उसी की तस्वीर

CHAKRESH | Published:
Share
RAHUL FAGGAN SINGH KULASTE
RAHUL FAGGAN SINGH KULASTE

आज राहुल गांधी मंडला में जिस सभा को संबोधित करने आ रहे थे, वहां कुछ ऐसा हुआ कि खुद कांग्रेसी अपनी हंसी नहीं रोक सके और जो जिम्मेदार थे वो झेंपकर खींसें निकालते दिखे। दरअसल...

यह किसी की साजिश है या कार्यकर्ताओं की लापरवाही! फिलहाल कह नहीं सकते, लेकिन कांग्रेस की तो मोय- मोय हो गई। बकरा बन गया। फजीहत हो गई… आज राहुल गांधी मंडला में जिस सभा को संबोधित करने आ रहे थे, वहां कुछ ऐसा हुआ कि खुद कांग्रेसी अपनी हंसी नहीं रोक सके और जो जिम्मेदार थे वो झेंपकर खींसें निकालते दिखे। दरअसल मुख्य मंच पर जो बैनर लगाया गया, उसमें मंडला सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगा दी गई। जब लोगों ने इस तरफ ध्यान दिलाया तो अफरा- तफरी मच गई। इस कांड के मुख्य आरोपी को खोजा जाने लगा।

आज राहुल गांधी आएंगे


दरअसल आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में माहौल बनाएंगे। हालांकि राहुल की यह चुनावी सभा दोपहर दो बजे के करीब है, मगर उससे पहले पहले मंच पर जो फ्लेक्स लगाया गया, उसमें कांग्रेस नेताओं के साथ ही केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगा दी गई। जब गलती सामने आई तो आनन-फानन मंच पर लगे फ्लेक्स पर बीजेपी नेता कुलस्ते की फोटो को ढंक दिया गया। साथ ही उस फ्रेम में कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का पोस्टर चिपका दिया गया।

मंडला का सियासी गणित


मंडला सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर फग्गन सिंह कुलस्ते पर दांव लगाया है। फग्गन हाल ही में निवास सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। कुलस्ते मंडला सीट से 6 बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे एक बार राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने करीब 98 हजार वोटों से चुनाव जीता था और कांग्रेस उम्मीदवार कमल सिंह मरावी को मात दी थी। कांग्रेस ने इस बार यहां से ओमकार सिंह मरकाम को मैदान में उतारा है। मरकाम ने 2023 के विधानसभा चुनाव में डिंडोरी सीट से जीत हासिल की है। मरकाम कांग्रेस की प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं और चार बार के विधायक हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कुलस्ते के खिलाफ मरकाम को हार का सामना करना पड़ा था।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • फग्गन सिंह कुलस्ते
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर