इंदौर में अचानक लगे राहुल गांधी के खिलाफ झूठ की गूंज पोस्टर

Sanjay Gupta | Sept 19, 2026, 10:26 IST
Share
rahul gandhi jhooth ki goonj posters indore
rahul gandhi jhooth ki goonj posters indore

इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले विरोधी पोस्टर लगाए गए। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर रातों-रात लगे इन पोस्टरों पर झूठ की गूंज लिखा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आज, 19 सितंबर को इंदौर में होना है। कार्यक्रम से पहले ही शहर में सियासी हलचल शुरू हो गई है। रातोंरात इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के विरोध में पोस्टर लगा दिए गए। इन पोस्टरों पर झूठ की गूंज लिखा है।

ec9bb538-d0f
ec9bb538-d0f


क्या है पोस्टर में

पोस्टर में केवल राहुल गांधी का चेहरा है और इस पर झूठ की गूंज लिखा हुआ है। इसमें लगाने वाले के नाम नहीं हैं। ये पोस्टर शहर के विविध मुख्य चौराहों पर काफी बड़े आकार के लगे हैं। इसे छात्रों की गूंज के विरोध में झूठ की गूंज का नाम दिया गया है।

क्या है झूठ की गूंज

झूठ की गूंज नाम से कुछ समय पहले एक वेबसाइट भी बनाई गई है। यह वेबसाइट राहुल गांधी के बयानों और दावों का फैक्ट चेक करने का दावा करती है। हालांकि, इसे किसने बनाया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है।

वेबसाइट पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी की ओर से किए गए दावों का भी फैक्ट चेक किया जा रहा है। इसके फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर भी शेयर किए जाते हैं।

वेबसाइट का दावा है कि अब तक राहुल गांधी की 40 बातों का फैक्ट चेक किया गया है। इनमें से 26 दावे गलत पाए गए हैं, जबकि 11 दावों को गुमराह करने वाला बताया गया है।

b0dc0c7f-d4a
b0dc0c7f-d4a


पूरे शहर में लगे पोस्टर

झूठ की गूंज वाले पोस्टर इंदौर के कई प्रमुख चौराहों पर लगाए गए हैं। खजराना, पलासिया, एमआर-9 चौराहा, गीता भवन और वर्ल्ड कप चौराहा समेत कई जगहों पर ये पोस्टर नजर आ रहे हैं।

45b569df-80b
45b569df-80b


पोस्टरों से शहर के कई हिस्से पाट दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें देर रात लगाया गया। हालांकि, पोस्टर किसने लगवाए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

एमपी कांग्रेस निकाल रही पोस्टर, बीजेपी पर आरोप

पोस्टर लगने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता इन्हें हटाने में जुट गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसे बीजेपी की ‘निचले स्तर की राजनीति’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पूरे शहर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर लगवाए हैं।

b0402768-e3f
b0402768-e3f


bc73b1b1-710
bc73b1b1-710


2690fdc2-365
2690fdc2-365


चौकसे ने कहा कि इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने कई तरह की बाधाएं खड़ी कीं। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन, नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण और पुलिस के जरिए कार्यक्रम में अड़चनें पैदा करने की कोशिश की गई।

चौकसे ने कहा कि इन सभी बाधाओं के बावजूद कांग्रेस अपना कार्यक्रम कर रही है। इसी बीच ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए इसे उसी का हिस्सा बताया।

वहीं, कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को शनिवार सुबह इन पोस्टरों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटाने शुरू कर दिए। कांग्रेस ने इन पोस्टरों को अवैध तरीके से लगाए जाने का आरोप लगाया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आज इंदौर आएंगे राहुल गांधी, देखें उनका पूरा शेड्यूल

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में इंदौर पुलिस ने कोचिंग/होस्टल संचालकों से मांगे शपथपत्र

राहुल गांधी छात्रों की गूंज में BJP-RSS पर करेंगे हमला, मप्र में हो रहे इनके Experiment

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर संकट: कांग्रेस को आईडीए ने थमाया एक और नोटिस

Tags:
  • राहुल गांधी
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • राजू भदौरिया
  • चिंटू चौकसे
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC