इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी, छात्रों की गूंज के लिए सजा रीजनल पार्क

Atul Dwivedi | Updated:
Share
rahul gandhi indore event
rahul gandhi indore event

गूंज है भाई गूंज है, छात्रों की गूंज है। ये नारे लग रहे हैं इंदौर के रीजनल पार्क में, जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम होना है। दौड़ते भागते ही सही कांग्रेस ने आखिरकार तैयारियां पूरी कर लीं हैं।

इंदौर के रीजनल पार्क में शनिवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। कार्यक्रम से पहले यहां गूंज है भाई गूंज है, छात्रों की गूंज है जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

e4a345b6-2f8
e4a345b6-2f8


राहुल गांधी का क्या रहेगा शेड्यूल?

राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे होटल रेडिसन जाएंगे। यहां कुछ समय रुकने के बाद शाम करीब 7 बजे राहुल गांधी रीजनल पार्क पहुंचेंगे।

राहुल गांधी छात्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वे रात करीब 9 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगे।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक राघव चैतन्य भी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा अन्य कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कौन हैं राघव चैतन्य?

राघव चैतन्य देश के जाने-माने पार्श्व गायक हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। उन्हें साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म थप्पड़ के चर्चित गाने एक टुकड़ा धूप से बड़ी पहचान मिली।

इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनकी आवाज को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है।

छात्रों और VIP के लिए अलग-अलग गेट

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए प्रवेश की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर कुल सात गेट बनाए गए हैं।

  • छात्रों और छात्राओं के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था रहेगी।
  • VIP और VVIP के लिए अलग गेट बनाया गया है।
  • छात्रों को प्रवेश के समय अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
यह वही प्रमाण पत्र है जिसे छात्रों ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय डाउनलोड किया था।

राहुल गांधी के पोस्टर हटाने पर विवाद

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में पोस्टर हटाने को लेकर विवाद भी सामने आया है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने इस मामले पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पोस्टर हटाना बीजेपी की छोटी राजनीति है। नायक ने कहा कि इससे पहले भी दूसरे शहरों में राहुल गांधी के कार्यक्रमों के दौरान ऐसा किया गया था।

कार्यक्रम की शर्तों पर भी उठाए सवाल

मुकेश नायक ने कार्यक्रम को लेकर लगाई गई कुछ शर्तों पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है।

नायक का आरोप है कि जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाई जा रही हैं जिससे शहर की छवि प्रभावित हो। हालांकि इस मामले में बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए इंदौर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले छात्रों की एंट्री और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में अचानक लगे राहुल गांधी के खिलाफ झूठ की गूंज पोस्टर

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आज इंदौर आएंगे राहुल गांधी, देखें उनका पूरा शेड्यूल

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में इंदौर पुलिस ने कोचिंग/होस्टल संचालकों से मांगे शपथपत्र

राहुल गांधी छात्रों की गूंज में BJP-RSS पर करेंगे हमला, मप्र में हो रहे इनके Experiment

इंदौर में राहुल गांधी | एमपी में राहुल गांधी | छात्रों की गूंज राहुल गांधी | Indore News | MP Congress

Tags:
  • Indore News
  • राहुल गांधी
  • MP Congress
  • इंदौर पुलिस
  • एमपी में राहुल गांधी
  • इंदौर में  राहुल गांधी
  • छात्रों की गूंज राहुल गांधी
  • छात्रों की गूंज
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया