पुलिस का डर दिखाकर रेलवे कर्मचारी की पत्नी से ठगी, ज्वेलरी और कैश ले भागा जालसाज
Vikram Jain | Sept 22, 2024, 17:42 IST
Railway employee wife cheated by showing fear of Bhopal police
राजधानी भोपाल में शातिर ठग घर में अकेली महिलाओं को अपना निशाना बना रहे है। ताजा मामला कोच फैक्ट्री क्षेत्र से सामने आया है। यहां जालसाज ने महिला को पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाया और ज्वेलरी और कैश लेकर भाग निकला।
BHOPAL. राजधानी भोपाल से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शातिर ठग पुलिस का डर दिखाकर रेलवे कर्मचारी की पत्नी से ज्वेलरी और कैश लेकर भाग निकला। जालसाज ने बताया कि उसके पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस घर पर छापा मारने वाली है। जिससे डरकर महिला ने सोने की ज्वेलरी और कैश युवक को दे दिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला बजरिया थाना क्षेत्र के कोच फैक्ट्री (Bhopal Coach Factory) का है।
पुलिस के मुताबिक रेलवे कर्मचारी हेम संगवानी की पत्नी शैलजा कुमारी शनिवार की दोपहर में घर पर अकेली थी। इस दौरान अज्ञात युवक घर पहुंचा और महिला से कहा कि पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसके पति को ढूंढ रही है। पुलिस दबिश देने घर भी पहुंचने वाली है। युवक की बातें सुनकर महिला हैरान रह गई। शातिर युवक ने महिला से कहा कि वह सोने जेवरात और कैश घर में से निकालकर दूसरी जगह रख दे। नहीं तो छापामारे में पुलिस वह भी अपने साथ ले जा लेगी।
युवक की बातें सुनने के बाद डरी हुई महिला ने गहने और पैसे निकाले और दूसरे स्थान पर ले जाने लगी तभी अचानक शातिर जालसाज ने कहा कि पुलिस पहुंचने वाली है, वह यह सामान उसके पास दे दे। दहशत में आई महिला ने आरोपी को सारा सामान पकड़ा दिया इसके बाद युवक मौके से भाग निकला। जब रात को पति घर पहुंचा तो पत्नी ने उसे घटना बताई। और बजरिया थाने पहुंचकर शिकायत की।
बजरिया थाना प्रभारी जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि रेलवे कर्मचारी की पत्नी से ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने पति के साथ पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस का अनुमान है कि रेलवे कर्मचारी के घर के पीछे वाले भाग में जंगल है। बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकला है। इधर, दिनदहाड़े हुई ठगी की वारदात से लोग दहशत में हैं।
जानें पूरा मामला
पुलिस आने वाली है... सामान मेरे पास दे दो
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का अनुमान है कि रेलवे कर्मचारी के घर के पीछे वाले भाग में जंगल है। बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकला है। इधर, दिनदहाड़े हुई ठगी की वारदात से लोग दहशत में हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA