रतलाम-गुना में Rain, MP में 4 दिन और आंधी-बारिश-ओले का अलर्ट

Jitendra Shrivastava | Apr 12, 2024, 17:20 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश-ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस कारण प्रदेश में बारिश हो रही है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में 5 दिन से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को भी रतलाम और गुना में दोपहर को बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी, अशोकनगर में बिजली के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक हवा की गति का अनुमान है। राजगढ़, विदिशा, सागर, सिंगरौली, टीकमगढ़, श्योपुरकलां, ग्वालियर, नीमच में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दोपहर के बाद निवाड़ी के ओरछा, छतरपुर, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, कटनी, सीधी, शहडोल और उमरिया जिले में भी बारिश होगी। वहीं, अगले 4 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है।

गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश

IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश-ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा।' इससे पहले भोपाल में गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। रतलाम, सागर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, विदिशा समेत कई जिलों में भी पानी गिरा। गुना और रतलाम में ओले भी गिरे। दमोह और आलीराजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई।

यहां ओले-बारिश की आशंका

  • शुक्रवार, 12 अप्रैल: भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, अशोकनगर, भिंड, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना और सागर जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति रहेगी। रायसेन, सीहोर, हरदा, शाजापुर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और दमोह के लिए ऑरेंज अलर्ट है। यहां बारिश, ओले और 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में रेड अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है।
  • शनिवार, 13 अप्रैल: भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह और सागर के लिए ओले-बारिश, आंधी का ऑरेंज अलर्ट है।
  • रविवार, 14 अप्रैल: बैतूल, रतलाम, उज्जैन, अनूपपुर, डिंडोरी, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, छतरपुर और पांढुर्णा में यलो अलर्ट है।
  • सोमवार, 15 अप्रैल: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवा का दौर जारी रहेगा।

10 में से 7 साल हो चुकी बारिश

अप्रैल महीने में प्रदेश में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हुई थी। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम है। पिछले 5 दिन से पूरे प्रदेश में बादल, बारिश, आंधी, आकाशीय बिजली गरजने या चमकने या ओले गिरने का दौर जारी है।

Tags:
  • बारिश का अलर्ट
  • बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती