बाइक चलाते समय सब इंस्पेक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत

Ravi Singh | Nov 14, 2024, 17:15 IST
Share
Sub Inspector Raisen
Sub Inspector Raisen

मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली में एक सब इंस्पेक्टर को बाइक चलाते समय दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बरेली अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक सब इंस्पेक्टर को बाइक चलाते समय दिल का दौरा पड़ा। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना रायसेन के बरेली की है। सब इंस्पेक्टर का नाम सुभाष सिंह (उम्र 62 साल) है। वह बरेली में तैनात थे। गुरुवार दोपहर वह बरेली के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे।

बाइक को साइड में पार्क करने की कोशिश

सब इंस्पेक्टर अचानक बाइक से गिर पड़े। वीडियो में दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के बाद पेट्रोल पंप से निकल रहे हैं। वह थोड़ी दूर जाते हैं। फिर वह बाइक को साइड में पार्क करने की कोशिश करते हैं।

इस दौरान वह नीचे गिर जाते हैं। यह देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बरेली अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसआई को बचाने की मशक्कत

एसआई करीब दो मिनट तक वहीं पड़े रहे। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह नीचे गिरे, राहगीर उन्हें देखने के लिए रुक गए। वहां भीड़ जमा हो गई। करीब सवा दो मिनट तक वह सड़क पर पड़े रहे। फिर पेट्रोल पंप कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची। एसआई को उठाकर पेट्रोलिंग गाड़ी में लिटाया गया। इसके बाद भी करीब सवा दो मिनट तक गाड़ी वहीं खड़ी रही। यानी करीब चार मिनट एसआई को बचाने की मशक्कत में घटना स्थल पर ही गुजर गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हार्ट अटैक
  • Heart Attack
  • मध्य प्रदेश
  • Raisen News
  • रायसेन
  • बरेली
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि