भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें... इन फ्लाइट्स के समय में हुआ बदलाव

Amresh Kushwaha | Jul 08, 2025, 12:17 IST
raja-bhoj-airport-passenger-decline
भोेपाल एयरपोर्ट पर जुलाई माह में यात्री संख्या में गिरावट देखी जा रही है। अब तक यात्रियों की संख्या में 30% तक की कमी आई है। जानें क्या है इसका कारण...

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) पर जुलाई माह में यात्री संख्या में गिरावट देखी जा रही है। यह गिरावट विशेष रूप से, 1 जुलाई से इंडिगो की एक फ्लाइट के कैंसिल होने और कुछ अन्य फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव के कारण हुई है। बता दें कि अब तक यात्रियों की संख्या में 30% तक की कमी आई है। बता दें कि भोपाल से दिल्ली जाने और दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट्स के समय में बदलाव भी किया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...राजा भोज एयरपोर्ट फिर बना देश का नंबर-1, यात्रियों ने दी 5 में से 5 रेटिंग



मानसून का फ्लाइट्स पर पड़ा असर

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल ने मचाया हड़कंप, जांच जारी



इंडिगो की फ्लाइट हुई थी कैंसिलेशन

राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्री संख्या में कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण इंडिगो (Indigo) की एक फ्लाइट का कैंसिल होना बताया जा रहा है। यह फ्लाइट 1 जुलाई से रद्द कर दी गई थी। इसके कारण उस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।



इसके अलावा, एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली से सुबह की फ्लाइट सहित कुछ अन्य फ्लाइट्स के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों का कहना है कि शेड्यूल का यह बदलाव उनके लिए सुविधाजनक नहीं था। इसके कारण वे यात्रा करने में असमर्थ रहे।



तीन फ्लाइट का समय बदला

  1. इंडिगो फ्लाइट 6E5025/2215:
  • अब ये सुबह 7 बजे रवाना होगी (पहले 7:10 बजे था)।
  • भोपाल पहुंचने का समय वही रहेगा, सुबह 6:30 बजे।
  • एयर इंडिया फ्लाइट AI2527/2528:
  • अब ये सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी (पहले 7:15 बजे था)।
  • अब ये 6:25 बजे रवाना होगी (पहले 8:05 बजे था)।
  • अब ये सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी (पहले 7:15 बजे था)।
  • अब ये 6:25 बजे रवाना होगी (पहले 8:05 बजे था)।
  • अब ये दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी (पहले 4 बजे था)।
  • अब ये 4:25 बजे रवाना होगी (पहले 4:40 बजे था)।
  • अब ये दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी (पहले 4 बजे था)।
  • अब ये 4:25 बजे रवाना होगी (पहले 4:40 बजे था)।
  • यह फ्लाइट रद्द कर दी गई है (पहले ये 4:20 बजे पहुंचने वाली थी और 4:50 बजे रवाना होती)।
  1. यह फ्लाइट रद्द कर दी गई है (पहले ये 4:20 बजे पहुंचने वाली थी और 4:50 बजे रवाना होती)।

ये खबर भी पढ़िए...एयर इंडिया का 4 कर्मचारियों को इस्तीफा देने का आदेश, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कर रहे थे पार्टी



अगस्त के अंत तक बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी (Ramji Awasthi) का कहना है कि अगस्त के अंत तक यात्री संख्या में सुधार हो सकता है। विशेष रूप से, विंटर सीजन (Winter season) के दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विंटर सीजन में रेड आई फ्लाइट्स (Red-eye flights) की शुरुआत होने की संभावना है। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा, दो से तीन इंटरनेशनल फ्लाइट्स (International flights) भी शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्री संख्या में वृद्धि हो सकती है।



एयरपोर्ट पर 30% यात्री घटे

रविवार को छुट्टी का दिन छोड़कर, जुलाई के पहले सप्ताह में रोजाना 4 हजार से कम यात्री एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जून में ऐसी स्थिति अधिकतर दिनों में देखने को मिली थी, जब यात्रियों की संख्या 4 हजार से अधिक और कभी-कभी 5 हजार तक पहुंच जाती थी। इस बदलाव को प्रमुख रूप से मानसून और फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण माना जा रहा है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨



मानसून सीजन | Monsoon Season | भोपाल एयरपोर्ट | Bhopal airport | Bhopal | मध्य प्रदेश | MP | Madhya Pradesh | MP News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • भोपाल
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • एयरपोर्ट
  • flight
  • फ्लाइट
  • Bhopal airport
  • Raja Bhoj Airport
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • Monsoon Season
  • भोपाल एयरपोर्ट
  • मानसून सीजन