उज्जैन महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा- जिहादियों की मौत का बदला हम लेंगे
Pratibha ranaa | Oct 02, 2024, 14:02 IST
rajasthan hanumangarh railway station bomb threat
उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम है। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू की है और पत्र के लेखक की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।
उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थल और हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्टेशन मास्टर को एक अज्ञात व्यक्ति ने चिट्ठी सौंपी, जिसमें इस धमकी का उल्लेख किया गया है। जानकारी के अनुसार, चिट्ठी पीले रंग के लिफाफे में भेजी गई थी।
चिट्ठी पर हनुमानगढ़ पोस्ट ऑफिस की 30 सितंबर की मुहर लगी हुई है। इसमें पुरानी कागज पर लिखा गया है और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र किया गया है। पत्र में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए जिहादियों की मौत का बदला लिया जाएगा। पत्र का लेखक खुद को एरिया कमांडर मोहम्मद सलीम अंसारी बताता है।
वहीं स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि पत्र देने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जा सके। ASP प्यारेलाल ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
'जिहादियों की मौत का हम बदला लेंगे'
स्टेशन पर पहुंची सुरक्षा टीम
चिट्ठी में 30 अक्टूबर को हनुमानगढ़ और अन्य रेलवे स्टेशनों, साथ ही 2 नवंबर को उज्जैन महाकाल मंदिर, जयपुर के कई धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र के सामने आते ही हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ, और जंक्शन थाना की टीम तुरंत स्टेशन पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava