राजस्थान की रुखसार बनी राधिका : प्यार के लिए छोड़ा मजहब, अजय संग लिए सात फेरे

Sanjay Dhiman | Apr 20, 2026, 20:09 IST
Share
rajasthan-rukhsar-bani-radhika-marriage-ajay-bhopal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की रुखसार ने भोपाल के अजय के साथ खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में सनातन धर्म अपनाकर विवाह किया। अब परिवार से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।

मुश्ताक मंसूरी@खंडवा। खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, जहां अक्षय तृतीया के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए विवाह रचाया। राजस्थान की रहने वाली युवती रुखसार ने भोपाल के युवक अजय के साथ विधि-विधान से सात फेरे लिए। विवाह से पहले ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके बाद मंदिर परिसर में युवती की 'घर वापसी' करवाई गई। अब उसका नाम रुखसार से बदलकर राधिका रखा गया।

विधि-विधान के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठान

महादेवगढ़ मंदिर में पंडितों की उपस्थिति में पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार के बीच युवती के माथे पर तिलक लगाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 'जय श्रीराम' और 'बजरंग बली' के जयकारे भी लगाए गए। मंदिर प्रबंधन ने पूरे आयोजन को धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया।
मंदिर से जुड़े आकाश दुबे ने बताया कि युवक-युवती ने स्वयं संपर्क कर विवाह की इच्छा जताई थी। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना देकर सभी औपचारिकताओं के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रुखसार से बनी राधिका

विवाह से पहले युवती की 'घर वापसी' करवाई गई, जिसके तहत उसका नाम रुखसार से बदलकर राधिका रखा गया। युवती ने बताया कि उसे शुरू से ही सनातन धर्म के प्रति झुकाव था और वह अपनी इच्छा से इस मार्ग पर चली है। उसने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कार्य को शुभ और स्थायी माना जाता है, इसलिए इसी दिन विवाह का निर्णय लिया गया।

परिवार के खिलाफ लिया बड़ा फैसला

युवती ने स्पष्ट किया कि यह विवाह उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ किया है। इस समारोह में उसके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। वहीं, युवक अजय भोपाल का निवासी बताया जा रहा है, जो राजस्थान में एक कंपनी में कार्यरत है। वहीं दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह संबंध प्रेम में बदल गया।

सुरक्षा की मांग, परिवार से मिल रही धमकियां

विवाह के बाद युवक अजय ने दावा किया कि युवती के परिवार की ओर से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उसने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन को सुरक्षित तरीके से शुरू कर सकें। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है, वहीं प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर।

नए जीवन की शुरुआत

मंदिर प्रबंधन ने विवाह सम्पन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। तमाम विवादों और विरोध के बीच इस जोड़े ने अपने रिश्ते को एक नई पहचान दे दी है।

यह खबरें भी पढ़ें..

पसीना बहाकर पैदा की फसल, अब MSP के लिए 6 सालों से कोर्ट का चक्कर काट रहे किसान

एमपी की हर पंचायत में लगेगा 'विंड' सिस्टम : अब किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

1 साल तक सहजाद बनकर जयपुर रहा पाकिस्तानी आतंकी, फर्जी पासपोर्ट पर विदेश फरार, लश्कर मॉड्यूल का खुलासा

जयपुर पर 'डेंजर लिस्ट' का खतरा: छिन सकता है वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा; यूनेस्को ने दिसंबर 2026 तक मांगी सुधार की फाइनल रिपोर्ट

Tags:
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • सनातन धर्म
  • खंडवा
  • अक्षय तृतीया
  • रीति-रिवाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती