राजेश गुप्ता बने मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष

Sandeep Kumar | Oct 17, 2024, 20:31 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-17T202447.815
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-17T202447.815

शहडोल जिले के रहने वाले राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta ) ने नायब तहसीलदार के रूप में शासकीय सेवा में प्रवेश किया था। वे प्रमोशन पाकर 29 अक्टूबर 2014 को डिप्टी कलेक्टर बने थे।

राजेश गुप्ता मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष होंगे। राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta ) सीएम सचिवालय, समेत कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे फिलहाल वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन (Atal Bihari Vajpayee good governance ) और नीति विश्लेषण संस्थान में संचालक के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (State Administrative Service Association ) के अधिकारियों ने आम सहमति से राजेश गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करीब 10 साल बाद किया है।

क्या राजेश गुप्ता का करियर

राजेश गुप्ता शहडोल जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 14 फरवरी 1995 को बतौर नायब तहसीलदार के रुप में जॉइन किया है। वे तहसीलदार बने और फिर प्रमोशन से 29 अक्टूबर 2014 को डिप्टी कलेक्टर बने। इसके बाद साल 2019 को राजेश गुप्ता संयुक्त कलेक्टर और फिर साल 2024 में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हुए हैं। इसके अलावा राजेश गुप्ता सीएम सचिवालय में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

जीपी माली का स्थान लेंगे राजेश गुप्ता

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष पिछले 10 से जीपी माली रहे हैं। वे 3 साल पहले अपर कलेक्टर पद से रिटायर हो चुके हैं। अब नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। दरअसल संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी कोरोना के चलते टाल दिया गया था। पिछले माह ही कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ( राजस्व अधिकारी ) संघ के चुनाव हुए थे जो तहसीलदार (Tehsildar ) और नायब तहसीलदारों (Deputy Tehsildars ) का संगठन है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा
  • हिंदी न्यूज
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • प्रशासनिक सेवा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • राजेश गुप्ता नए अध्यक्ष
  • राजेश गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती