एमपी में 2 दलित युवकों को पीटा, कर्ज के बदले जमीन मांगी, कालिख पोती, चप्पल की माला पहनाकर घुमाया
Rohit Sahu | May 23, 2025, 13:32 IST
dalit rajgarh case
राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में 13 मई को दो दलित युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। पहले उन्हें खेत में पीटा गया, फिर मुंह पर कालिख पोत दी गई और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र में दो दलित युवकों के साथ बर्बरता और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घटना 13 मई की है, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। दरअसल गांव के दबंगों ने 2 दलित युवकों के मुंह पर कालिख पोती, जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया।
13 मई को दबंगों ने पीड़ित और उसके एक साथी को खेत में ही पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने दोनों के कपड़े उतरवा दिए, मुंह पर कालिख पोती, हाथ रस्सियों से बांधे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।
पीड़ित के मुताबिक घटना के बाद उनके पिता ने गांव में हो रहे यज्ञ-हवन और सामाजिक दबाव के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मामला तूल पकड़ गया और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें...प्लास से दलित मजदूरों का प्राइवेट पार्ट खींचा... राजस्थान से आए थे CG
एफआईआर में
शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को मामूली विवाद बताने की कोशिश की। कहा गया कि पीड़ित युवक नशे की हालत में गांव आया था, जिससे विवाद हुआ। मगर बाद में कुरावर थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने पुष्टि की कि पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार रात साढ़े सात बजे एफआईआर दर्ज की गई। मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
यह भी पढ़ें...जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला: मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार और माफियाओं का शासन
thesootr links
दलित के साथ अमानवीयता | दलित युवक से मारपीट | MP News
जमीन पर किया कब्जा, फिर मारपीट की
पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके पिता ने गांव के कुछ लोगों से करीब 6 लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही उधारदाताओं ने उनकी 10 बीघा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने बताया कि उसने उन लोगों को समझौते के लिए कहा था कि एक बीघा जमीन ले लें और बाकी राशि एडजस्ट कर लें, मगर दबंग लोग इससे भड़क गए और मारपीट करने लगे।
कपड़े उतरवाए, कालिख पोती
समाज के डर से नहीं की शिकायत, पुलिस ने वीडियो के आधार पर की कार्रवाई
यह भी पढ़ें...प्लास से दलित मजदूरों का प्राइवेट पार्ट खींचा... राजस्थान से आए थे CG
एफआईआर में SC-ST एक्ट की धाराएं शामिल
यह भी पढ़ें...जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला: मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार और माफियाओं का शासन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दलित के साथ अमानवीयता | दलित युवक से मारपीट | MP News
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava