प्लास से दलित मजदूरों का प्राइवेट पार्ट खींचा... राजस्थान से आए थे CG

Kanak Durga Jha | Apr 19, 2025, 12:12 IST
Share
Dalit labourers private parts pulled out with pliers korba the sootr
Dalit labourers private parts pulled out with pliers korba the sootr

कोरबा जिले में राजस्थान के 2 दलित मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, उन्हें करंट के झटके भी दिए और प्लास से उनके नाखून और प्राइवेट पार्ट को भी खींचा गया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राजस्थान के 2 दलित मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, उन्हें करंट के झटके भी दिए और प्लास से उनके नाखून और प्राइवेट पार्ट को भी खींचा गया। आरोपियों ने दोनों मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीटा है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 14 अप्रैल का बताया जा रहा है जिसमें आरोपी भी राजस्थानी वेशभूषा में दिखे। हालांकि सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए....CG का कोर नक्सली इलाका आतंक से मुक्त...आखिरी नक्सलियों ने किया सरेंडर

पीड़ितों ने अपने गांव पहुंचकर की शिकायत

बताया जा रहा है कि, दोनों दलित मजदूर भीलवाड़ा जिले से काम करने कोरबा की आइसक्रीम फैक्ट्री आए थे। युवकों का नाम अभिषेक भांबी और विनोद भांबी है। आरोपी भी राजस्थान के हैं और उनके परिचित हैं। बेरहमी से मारपीट का शिकार हुए दोनों मजदूर वापस राजस्थान अपने गांव चले गए। घर पहुंचकर उन्होंने परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़िए....गुजरात का एक्सपेरिमेंट, छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है लागू, इंटरव्यू से नियुक्त होंगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

जान बचाने की गुहार लगाता रहा पीड़ित

पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि, वे काम के एवज में कुछ एडवांस पैसे मांग रहे थे। इस पर आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिकों ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। वीडियो में युवक जान बचाने की गुहार लगाता रहा।

ये खबर भी पढ़िए....कुपोषण खत्म करने में सरकार ने दिखाई कंजूसीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बार-बार हाथ जोड़ते हुए आरोपियों से अपनी जान की सलामती की गुहार लगा रहा है। आरोपी उसे धमकाते हुए उसे पीट रहे हैं और उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकियां दे रहे हैं। वीडियो में युवक बोल रहा है ​कि मेरे पिताजी को बुला लो। जिस पर आरोपी यह कह रहे हैं कि मर जाएगा तो घर ले चले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए....सुरक्षा बलों का नक्सलियों के कैंप पर कब्जा, भाग गए हथियारबंद नक्सली

FAQ

  1. कोरबा जिले में राजस्थान के किन दो मजदूरों के साथ बर्बरता की गई और वे कहाँ से आए थे?
    राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से आए दो दलित मजदूर – अभिषेक भांबी और विनोद भांबी – के साथ कोरबा जिले की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में बर्बरता की गई। वे मजदूरी के लिए कोरबा आए थे।
  2. मजदूरों के साथ किन-किन अमानवीय तरीकों से मारपीट की गई?
    मजदूरों को न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उन्हें करंट के झटके दिए गए और प्लास से उनके नाखून और प्राइवेट पार्ट तक खींचे गए। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
  3. पीड़ित मजदूरों ने अपनी शिकायत कहाँ दर्ज करवाई और आरोपी कौन हैं?
    पीड़ित मजदूर घटना के बाद राजस्थान लौट गए और अपने गांव में परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहीं की पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। आरोपी भी राजस्थान के ही रहने वाले हैं और पीड़ितों के परिचित बताए जा रहे हैं।

crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | CG News | korba

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • korba
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती