चित्रकूट में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क, लगाई जाएगी 151 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा

Siddhi Tamrakar | Jan 18, 2025, 14:58 IST
चित्रकूट में रामायण एक्सपीरियंस पार्क होगा तैयार
मध्यप्रदेश के चित्रकूट में 750 करोड़ की लागत से रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनेगा। इसमें 3D-5D शो, श्रीराम की 151 फीट मूर्ति और आधुनिक सुविधाएं होंगी। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

मध्यप्रदेश सरकार ने चित्रकूट को एक भव्य धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस परियोजना के लिए 750 करोड़ रुपए की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है। इस योजना के तहत रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाया जाएगा, जो 80 एकड़ जमीन में फैला होगा और आधुनिक तकनीक से सजा हुआ होगा।



रामायण एक्सपीरियंस पार्क का निर्माण

रामायण पार्क में क्या रहेगा खास?

3D और 5D एक्सपिरियंस:

पार्क में3Dऔर5Dएनिमेशन के साथ लाइट एंड साउंड शो तैयार किया जाएगा, इसमें रामायण की मुख्य घटनाओं जैसे बालकांड, श्रीराम विवाह, सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन और राम-रावण युद्ध को दिखाया जाएगा।



अन्य सुविधाएं:

  • आध्यात्मिक लाइब्रेरी और ध्यान केंद्र
  • हर्बल गार्डन और गोशाला
  • मंदाकिनी नदी पर हैंगिंग ब्रिज
  • प्रमुख रामायण स्थलों के मॉडल (प्रतिकृतियां)

हनुमान धारा और मल्टी फैसिलिटी सेंटर

हनुमान धारा क्षेत्र में 3 हजार 750 वर्ग मीटर में मल्टी फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 24 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह केंद्र पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक एक्सपीरियंस देगा।



संतों और साधुओं के लिए विशे भवन

तपोभूमि चित्रकूट में एक हजार साधु-संतों के रहने के लिए खास भवन बनाए जाएंगे। इनमें आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉटेज, ध्यान केंद्र और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होंगी।



एक भव्य और विशाल परियोजना

यह रामायण पार्क न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव देने के उद्देश्य से बनाई गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • चित्रकूट
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रामायण एक्सपीरियंस पार्क