एमपी को मिला 7वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ानें, देखें शेड्यूल
Vikram Jain | Jan 09, 2025, 17:18 IST
सतना एयरपोर्ट बनकर तैयार। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश को जल्द ही एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। सतना एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। यहां से जल्द ही पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत उड़ानें शुरू होंगी। जिसको लेकर सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश को एक और एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। सतना में नया एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। जिससे प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को एक नई दिशा मिलेगी। अब जल्द ही यात्री सतना एयरपोर्ट से भी हवाई सफर कर सकेंगे। पीएम श्री वायु सेवा के तहत इस एयरपोर्ट से भी उड़ानें शुरू की जाएंगी, जो न केवल पर्यटन बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी। सतना एयरपोर्ट प्रदेश का सातवां एयरपोर्ट होगा।
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र को दूसरा एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। रीवा के बाद सतना एयरपोर्ट भी बनकर तैयार है। यह खजुराहो, चित्रकूट और मैहर मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण एयरपोर्ट होगा। यहां से जल्द ही पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत उड़ानें शुरू होने की जाएगी, सरकार ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन अभी उद्धाटन नहीं हुआ है।
सतना एयरपोर्ट को विशेष रूप से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह नया एयरपोर्ट मध्य प्रदेश के पर्यटन और आर्थिक विकास को गति देगा, जिससे पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड सेवा और अन्य सहायक सेवाओं से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।
HMPV वायरस का बढ़ा खतरा, इस राज्य में मास्क लगाना जरूरी, वरना पड़ेगी...
पर्यटक जल्द ही सतना एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। यात्रा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार दो दिन सोमवार और बुधवार पर्यटन वायु सेवा शुरू करने की तैयारी है। पर्यटक वायु सेवा के लिए वेबसाइट www.flyola.in पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 18004199006 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस थानों से मंदिर हटाए जाने वाली याचिका को HC ने किया खारिज
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के पर्यटन स्थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करना है। सतना एयरपोर्ट से जुड़ने वाले रूट्स को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। जिससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को अधिक सुविधाएं मिल सकेगी। खजुराहो, चित्रकूट, मैहर मंदिर, सरसी आईलैंड सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी।
1.63 लाख लाड़ली बहनों के खाते में इस बार नहीं आएंगे रुपए, जानिए वजह
बढ़ेगी विंध्य क्षेत्र में कनेक्टविटी
पर्यटन और आर्थिक विकास मिलेगी गति
HMPV वायरस का बढ़ा खतरा, इस राज्य में मास्क लगाना जरूरी, वरना पड़ेगी...
टिकट बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर
पुलिस थानों से मंदिर हटाए जाने वाली याचिका को HC ने किया खारिज
वायु सेवा का साप्ताहिक शेड्यूल
- सोमवार: भोपाल – जबलपुर – रीवा – सिंगरौली – रीवा – जबलपुर – भोपाल
- मंगलवार: भोपाल – खजुराहो – रीवा – सिंगरौली – रीवा – खजुराहो – भोपाल
- बुधवार: भोपाल – जबलपुर – रीवा – सिंगरौली – रीवा – जबलपुर – भोपाल
- शुक्रवार: भोपाल – जबलपुर – रीवा – सिंगरौली – रीवा – जबलपुर – भोपाल
- शनिवार: भोपाल – खजुराहो – रीवा – सिंगरौली – रीवा – खजुराहो – भोपाल
- रविवार: भोपाल – खजुराहो – रीवा – सिंगरौली – रीवा – खजुराहो – भोपाल
पर्यटन स्थलों को मिलेगी पहचान
1.63 लाख लाड़ली बहनों के खाते में इस बार नहीं आएंगे रुपए, जानिए वजह
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari