1.63 लाख लाड़ली बहनों के खाते में इस बार नहीं आएंगे रुपए, जानिए वजह

Sourabh Bhatnagar | Jan 09, 2025, 12:33 IST
Share
ladli-bahna-yojana-20th-installment-eligible-women-criteria 1
ladli-bahna-yojana-20th-installment-eligible-women-criteria 1

लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त 10 जनवरी 2025 को जारी हो सकती है, जिसमें 1250 रुपए की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। हालांकि, इस बार कई महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना 2023 में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू की गई थी। योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की राशि दी जाती है। जानकारी के अनुसार अब 10 जनवरी 2025 को इस योजना की 20वीं किस्त जारी की जा सकती है, जिसमें पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

अपात्र महिलाओं की संख्या बढ़ी

जानकारी के अनुसार, इस बार योजना से 1 लाख 63 हजार महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन महिलाओं के नाम कटने की घोषणा की है, क्योंकि इनकी उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है। पिछले महीने दिसंबर 2024 में 1.28 करोड़ महिलाओं को 1572 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। लेकिन इस बार, 1 लाख 63 हजार महिलाएं अपात्र हो जाने के कारण 1250 रुपए की किस्त से वंचित रहेंगी।
नए साल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त, तुरंत जानिए

बड़वानी से 7536 महिलाओं का नाम काटा गया

बड़वानी जिले में लाड़ली बहना योजना के लिए 2 लाख 46 हजार 7 महिलाओं ने पंजीयन कराया था, लेकिन 7 हजार 536 महिलाएं इस योजना से बाहर हो गई हैं। अब जनवरी 2025 में केवल 2 लाख 38 हजार 471 लाड़ली बहनों के खाते में 20वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=5lOKpm3zED0

महिला की आयु और निधन के कारण नाम काटे गए

बड़वानी जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि जनवरी 2025 में आयु बढ़ने के कारण 3 हजार 448 महिलाओं के नाम काटे गए हैं। वहीं, जनवरी 2025 तक 2583 महिलाओं को अपात्र कर दिया जाएगा। इसके अलावा, 160 महिलाओं का निधन हो चुका है। 151 महिलाएं अन्य कारणों से अपात्र हुई हैं।

एमपी के लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 2 लाख रुपए में मकान

कुछ महिलाओं ने खुद छोड़ दिया योजना का लाभ

बड़वानी जिले में 567 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपनी इच्छा से लाड़ली बहना योजना का लाभ छोड़ दिया है। इसके अलावा, 300 महिलाओं की समग्र आईडी डिलीट हो गई है, और 324 महिलाओं के बैंक खाते समग्र आईडी से लिंक नहीं है।

क्या हैं कारण?

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रतन सिंह गुंडिया ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती है। आयु सीमा पार करना, मृत्यु होना और समग्र आईडी डिलीट होना जैसे कारणों से महिलाओं के नाम काटे जाते हैं। इसके अलावा, कुछ महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी जैसी तकनीकी समस्याएं भी आ सकती हैं।
स्कूटी-लैपटॉप जैसी योजनाएं अटकीं, लाड़ली बहना सब पर भारी... कर्ज तले दब रहा मध्यप्रदेश

योजना की शुरुआत और इसके लाभ

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में शिवराज सरकार ने की थी। इसकी पहली किस्त जून 2023 में 1000 रुपए के रूप में दी गई थी। बाद में, रक्षाबंधन के अवसर पर इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि महिलाएं अपने परिवार के आर्थिक मामलों में सक्रिय भागीदारी कर सकें।

कौन योजना का लाभ ले सकता है

इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए महिला की आयु 21 से 60 साल होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए और परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। महिला के परिवार में कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार में सेवा में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, परिवार के पास एक एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए और महिला के परिवार में कोई सांसद, विधायक या जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए।

FAQ

  1. लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
    लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त 10 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी।
  2. इस बार कितनी महिलाएं अपात्र हुई हैं?
    इस बार 1 लाख 63 हजार महिलाएं अपात्र हो चुकी हैं क्योंकि उनकी उम्र 60 साल से अधिक हो गई है।
  3. योजना के पात्र होने के लिए क्या मानदंड हैं?
    महिला की उम्र 1 जनवरी 1963 से 1 जनवरी 2000 के बीच होनी चाहिए, और परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  4. लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त कब दी गई थी?
    लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त जून 2023 में 1000 रुपए के रूप में दी गई थी।
  5. इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
    इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, जैसे आय की सीमा, उम्र और परिवार की स्थिति।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • शिवराज सिंह चौहान
  • MP
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • लाड़ली बहन योजना
  • महिला सशक्तिकरण
  • योजना में पात्र और अपात्र महिलाएं
  • CM मोहन यादव
  • लाडली बहना 20वीं किस्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा