Rang Panchami : रंगपंचमी की गेर में वाहनों की नो एंट्री, मुख्य 10 मार्गों पर यातायात डायवर्ट

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 18, 2025, 12:43 IST
The sootr
दुनियाभर में फैमस इंदौर की रंगपंचमी की गेर 19 मार्च को निकलेगी। राजवाड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में परंपरागत गेर को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्थाएं की हैं।

इंदौर. दुनियाभर में फैमस इंदौर की रंगपंचमी की गेर 19 मार्च को सुबह 07 बजे से निकलेगी। राजवाड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में परंपरागतगेर को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्थाएं की हैं। आसपास के मार्गो, बाजार क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर के जिम्मेदारों ने यातायात व्यवस्था के अलग से इंतजाम कर दिए हैं।



ये खबरें भी पढ़े : 🔴Holi With Chief Minister | CM मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन में मनाई होली | Live



पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी के द्वारा यातायात प्रबंधन क्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारियों बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। क्रेन व सपोर्ट द्वारा सभी डयूटी पॉइंट, डाइवर्शन पॉइंट पर बेरिकेट्स व स्टॉपर्स रखे जा रहे है। रंगपंचमी इंतजाम व्यवस्था के दौरान क्यूआरटी टीमें भृमण कर माइक से एनाउंस व वीडियो ग्राफी कर यातायात प्रबंधन का कार्य करेंगी। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने डयूटी पॉइंट पर बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे।




ये खबरें भी पढ़े : Rangpanchmi : इंदौर की परंपरागत रंगपंचमी की गेर की तैयारियां पूरी, भारी पुलिस बल, ड्रोन होगा तैनात



सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

संपूर्ण गेर मार्ग पर गेर में शामिल वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात प्रबंधन इस तरह रहेगा-





The sootr


ये हैं प्रतिबंधित मार्ग :

1. हैमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर।


2. इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर।


3. बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर।


4. यशवंत रोड एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर।


5. रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।


6. नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर।


7. मालगंज से लोहार पट्टी की ओर।


8. अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।


9. जवाहर मार्ग से सराफा, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार गली, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


10. गेर मार्ग पर समस्त प्रकार की वाहनों की पार्किंग रंगपंचमी की सुबह 7 बजे से पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे तथा इस क्षेत्र के रहवासियों से अनुरोध है की अपने वाहनों को सुभाष चौक पार्किंग एवं बजाज खाना चौक पार्किंग में रखे।



ये खबरें भी पढ़े : 50 से ज्यादा लोगों के धर्म-परिवर्तन की थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर...



लोडिंग वाहन, सिटी बस भी प्रतिबंधित

जवाहर मार्ग एवं राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस एवं अन्य लोडिंग वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस एवं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भवरकुआं से आना-जाना कर सकेंगे।



ये खबरें भी पढ़े : Holi : यूके तक जाते हैं इंदौर की फैक्ट्रियों में बनने वाले रंग-गुलाल, पूरी तरह हाइजीनिक



डायवर्सन पॉइंट :-

1. गैर मार्ग बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक, नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक, एवं राजबाडा के आसपास पिपली बाजार, सराफा, बरतन बाजार, इमामबाडा, कपडा मार्केट आदि स्थानों पर वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।



2. जो वाहन चालक मृगनयनी चौराहा से राजमोहल्ला कलेक्ट्रेट की ओर जाना चाहते है, वे वाहन चालक राजबाड़ा ना आते हुए, वे फ्रूट मार्केट से नंदलालपुरा से संजय सेतु रिवर के किनारे, कलेक्ट्रेट की ओर जा सकेंगे।



3. जो वाहन चालक, हरसिध्दी मंदिर से मच्छी बाजार चौराहे से यशवंतरोड़ होते हुए जवाहर मार्ग में आगे की ओर जाना चाहते हैं ऐसे वाहन चालक मच्छी बाजार चौराहे से कडाव घाट होते हुए दरगाह चौराहा, बियाबानी चौराहा, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा से आगे की ओर जा सकेंगे।



4. जो वाहन दरगाह चौराहा नरसिंह बाजार से होकर सुभाष मार्ग मरीमाता चौराहा जाना चाहते है, वे वाहन चालाक दरगाह चौराहा से बियाबानी गंगवाल चौराहा राजमोहल्ला बडा गणपती, सुभाष मार्ग होकर आगे की ओर आ जा सकेगे।



5. जो वाहन बड़ा गणपती चौराहा से राजवाडा होकर आगे की ओर जाना चाहते है, इन वाहन चालक के लिये एमजी रोड से राजबाड़ा जाना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन चालक बड़ा गणपती से सुभाष मार्ग जिंसी, ईमली बाजार, रामबाग होकर जा सकेंगे।



6. ऐसे वाहन चालक जो ईमली बाजार या रामबाग चौराहा से राजबाड़ा की ओर आना चाहते है. ऐसे वाहन चालको को राजबाड़ा आना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन चालक सुभाष मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक आ जा सकेगे। तथा जो वाहन चालक गेर में शामील होना चाहते ऐसे वाहन चालक अपने वाहन नगर निगम कार्यालय के पास बहुमंजिला पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।



7. ऐसे वाहन चालक जो कलेक्ट्रेट चौराहा से हरसिध्दी मच्छी बाजार होकर राजवाड़ा गेर मे शामील होना चाहते है, ऐसे वाहन चालक अपने वाहन हरसिध्दी मंदीर के पास वाहन पार्क गैर में शामील होने जा सकेगे



8. ऐसे वाहन चालक जो पटेल ब्रिज, रानीपुरा से आकर गेर में शामील होना चाहते है, वे अपने वाहन संजय सेतु पार्किंग में वाहन पार्क कर गेर में शामिल हो सकेंगे।



9. सिटी बसों का आवागमन संजय सेतु से राजमोहल्ला तक जवाहर मार्ग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वे संजय सेतु से मृगनयनी से नगर निगम रामबाग ईमली बाजार जिंसी बड़ा गणपती होकर एयरपोर्ट की ओर गंगवाल व भंवरकुआ की ओर जा सकेगा।



10. सिटी बस जो अग्रसेन सपना संगीता रोड़ भंवरकुआ चौाराहा राजवाड़ा आना चाहती हैं वे हरिसिद्धि तक ही आ सकेंगी। ये सिटी बसें हरिसिद्धि से वापस पलसीकर होकर जा सकेगी।



11. नगर निगम चौराहे से शिवालय, मरीमाता चौराहा से उज्जैन की ओर तथा महेश गार्ड, किला रोड होकर एयरपोर्ट की ओर आना-जाना कर सकेंगे।



12. धार तरफ से आने वाले वाहन जो एबी. रोड या पलासिया की ओर जाना चाहते हैं वह गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, कलेक्ट्रेट के सामने से पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, होकर भवरकुआं तथा अग्रसेन चौराहा की ओर आना-जाना कर सकेंगे।



(यह डायवर्शन 19 मार्च रंगपंचमी की सुबह 7 बजे से गेर के समापन तक जारी रहेगा।)



ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025 : राधा-कृष्ण के प्रेम रंगों से सजी बरसाने की होली, एक अनोखी परंपरा



ये रहेगी गेर में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

गेर में शामिल होने वाले आमजनमानस के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का प्रबंधन मृगनयनी चौराहे पर स्थित शिवाजी मार्केट पार्किंग स्थल, संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, मच्छी बाजार पर कड़ाव घाट पार्किंग, जिंसी हाट मैदान पार्किंग, मल्हार आश्रम रामबाग पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के पास, खालसा स्टेडियम पार्किंग, मालगंज सब्जी मंडी में वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • holi
  • rangpanchmi ger
  • rangpanchmi
  • historic gair
  • rangpanchmi video