/sootr/media/media_files/2025/03/17/Ng5CHTGUdDTUFajTaWNh.jpg)
The sootr
इंदौर. इंंदौर में 75 वर्षों से रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर इस वर्ष भी बड़े ही धूम-धाम से 19 मार्च को आयोजित होने वाली है, जिसकी तैयारियां बड़े ही धूमधाम से की गई। परम्परागत रूप से निकलने वाली गेर को सुचारु रुप से आयोजित करने के लिए दो दिन पहले शहर के कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकरियों के दल और गेर आयोजकों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह, एडीएम रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे। इसके साथ ही रंगपंचमी गेर के लिए इंदौर में बिजली कंपनी की विशेष तैयारियां हैं।
ये खबरें भी पढ़े : Holi : यूके तक जाते हैं इंदौर की फैक्ट्रियों में बनने वाले रंग-गुलाल, पूरी तरह हाइजीनिक
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्धारित गेर मार्गों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा, विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इन भवनों पर सूचना पटल भी लगाए जाएंगे। बताया गया कि पूरे मार्ग पर सभी आवश्यक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कलेक्टर सिंह ने कहा इंदौर शहर की इस पहचान के त्यौहार को देखने के लिए गेर मार्ग के भवनों पर नागरिकों के लिए बैठने की भी उचित व्यवस्था की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़े : 🔴Holi With Chief Minister | CM मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन में मनाई होली | Live
गेर मार्ग को 8 सेक्टर में बांटकर रखेंगे निगरानी
अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया पूरे गेर मार्ग में 8 सेक्टर में बांटा गया है, हर ेसेक्टर में इमरजेंसी का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसमें फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अतिरिक्त गाडिय़ों के साथ ही पुलिस के लिए हर सेक्टर में पुलिस का मंच तैयार किया जाएगा जिससे निगरानी रख पाएंगे, जो करीब 5-6 फीट ऊंचा रहेगा और 15 बाय 5 का होगा, यहां 15-20 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस कर्मचारियों का बल भी रहेगा। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे और ड्रोन से भी मॉनीटरिंग करेंगे। बड़े पैमाने पर असामाजिक तत्वों को भी चिन्हित कर लिया गया है, उनके विरुध्द भी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
इन बातों का भी रखा गया है ध्यान
-पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
-कंट्रोल रुम भी बनाया गया हैं।
-बेरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है।
-आकस्मिक चिकित्सा के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं।
-निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025 : MP का ये गांव जहां रंगों से नहीं, दिलों से खेली जाती है होली
ट्रांसफॉर्मर के बॉक्स भी बदले गए
गेर के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की शहर वृत्त टीम ने विशेष रूप से तैयारी की हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस के अधिकारियों के साथ टोरी कार्नर, मल्हारगंज से लेकर राजबाड़ा, कृष्णपुरा तक के गेर मार्ग का निरीक्षण किया गया। गेर के मार्ग पर केबल व तार पर्याप्त व सुरक्षात्मक ऊंचाई पर किए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर ट्रांसफार्मर के पुराने, क्षतिग्रस्त बॉक्स बदले गए है।
ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025 : राधा-कृष्ण के प्रेम रंगों से सजी बरसाने की होली, एक अनोखी परंपरा
15 इंजीनियर सहित 50 कर्मचारी रहेंगे तैनात
सुभाष चौक जोन पर बिजली कंपनी का अस्थाई कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। विभिन्न ग्रिड, ट्रांसफार्मरों के पास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे। शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया ऐतिहासिक गेर के दौरान फायर फायटर से 100 से 150 फीट की ऊंचाई तक रंग उड़ाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षात्मक कारणों से 11 केवी लाइन के कुल 14 फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली प्रदाय बंद किया जाएगा। अधीक्षण यंत्री ने बताया, गेर मार्ग की बिजली संबंधी व्यवस्थाओं के लिए 15 इंजीनियरों समेत कुल 50 कर्मचारी तैनात रहेंगे।
ये खबरें भी पढ़े : Holi 2025: रंगों के पर्व में ये जगहें क्यों रहती हैं बेरंग, वजह जानकर चौंक जाएंगे
100 से 150 फीट ऊंचाई से उड़ेगा रंग-गुलाल
शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि प्रशासन, नगर निगम, पुलिस के अधिकारियों के साथ टोरी कार्नर, मल्हारगंज से लेकर राजबाड़ा, कृष्णपुरा तक के गेर मार्ग का निरीक्षण किया गया है। विभिन्न ग्रिड, ट्रांसफार्मरों के पास बिजली कर्मचारी तैनात रहेंगे। अधीक्षण यंत्री शर्मा ने ने कहा, ऐतिहासिक गेर के दौरान फायर फायटर से 100 से 150 फीट की ऊंचाई तक रंग उड़ाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षात्मक कारणों से 11 केवी लाइन के कुल 14 फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली प्रदाय बंद किया जाएगा।
/sootr/media/media_files/2025/03/17/uIJurrgToiLLGJ9SbyUA.jpg)
गैर का मार्ग
मालगंज - सोटे वाला हनुमान, इतबारिया बाज़ार, भारत माता मंदिर, कैलाश मार्ग टोरी कार्नर से दहिना मोडक़र, मल्हार गंज थाना, छोटा गणपति मंदिर, सागर ’यूस, गौराकुंड, शक्कर बाजार, मोरसरी गली, यशोदा माता मंदिर, सुभाष चौक चौक, राजबाड़ा तांगा स्टैण्ड, पीडी. व्यास गली, एमजी रोड़ पुलिस चौकी, गणेश कैप दोना पत्तल गली, पोरवाल इसेस, हेमल्टन रोड़ कट से राईट मुडक़र फ्रंट मार्केट से पुन: दाहिने मुड़कर मस्जिद गली दास मेडिकल, अन्ना पान, आड़ा बाजार मोड़, लक्ष्मी माता मंदिर, बैंक टी बाके बिहारी से होते हुए ईमामबाड़ा, पीपली बाजार, विजय जाट हाउस से बड़ा सराफा पुलिस थाना सराफा होते हुए शीतला माता बाजार, कपड़ा बाजार होते हुए हिन्दू रक्षक मुडक़र लक्ष्मीनारायण मंदिर पर समाप्त होगी और शेष गैर जी सं‘चानंद से शीश महल इतबारिया, लोहार पट्टी होते हुए अपने अपने प्रारंभ बिन्दु पर समाप्त होगी।
ये रहेंगे नो व्हीकल जोन
1. समस्त गेर का मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा
2. फूट मार्केट से राजबाड़ा की ओर वाहन पूर्णत: प्रेतिबंधित
& नंदलाल पुरा से फ्रूट मार्केट की ओर
4. जवाहर मार्ग आड़ा बाजार रोड़ से राजवाड़ा की ओर
5. यंशवंत गुरुद्वारा से राजबाड़ा की ओर प्रतिबंधित
6. निहालपुरा तारकेश्वर महादेव मंदिर से ईमामबाड़ा की ओर प्रतिबंधित
7. रामलक्ष्मण बाजार से पिपली बाजार कि ओर
8. बर्तन बाजार की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित