50 से ज्यादा लोगों के धर्म-परिवर्तन की थी तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर...

Rohit Sahu | Mar 18, 2025, 12:13 IST
Share
singrauli converstion case
singrauli converstion case

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने एक सरकारी टीचर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मिलकर 50 से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराने वाले थे।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में माडा पुलिस ने एक गांव में छापेमारी की और एक शिक्षक को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। शिक्षक गरीब आदिवासी लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने पाया कि 50 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराने की तैयारी चल रही थी। मामले में सरकारी टीचर कमलेश साकेत को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने यह कार्रवाई की। मामले में प्रशासन ने छापेमारी कर शिक्षक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

शिक्षक और उसका साथी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक कमलेश साकेत और उसके सहयोगी अरविंद साकेत को गिरफ्तार किया है। दोनों कोटिया निवासी हैं। अरविंद धर्मांतरण कराने के लिए लोगों को मनाने में कमलेश की मदद कर रहा था। कोर्ट ने सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं DEO एसबी सिंह ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
singrauli news
singrauli news

कमलेश साकेत शासकीय प्राथमिक स्कूल उत्तर टोला संकुल केंद्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोयल खूथ में कार्यरत था। वह पढ़ाई के बजाय स्कूल में बच्चों को धर्मांतरण से जुड़ी बातें बताता था और उनके परिजनों को भी धर्म बदलने के लिए प्रेरित करता था।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का खेल: MP में पुलिस ने ट्रेन से पकड़े 18 यात्री, ईसाई बनने जा रहे थे जालंधर

कलेक्टर ने सरपंच के खिलाफ जांच के आदेश दिए

जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने शिक्षक को निलंबित कर चितरंगी में अटैच कर दिया है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों के लिए ऐसा आचरण अनुचित है। सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने करसुआ राजा गांव के सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इन पर भी ग्रामीणों के धर्मांतरण में शामिल होने का आरोप है। जांच के बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • धर्म परिवर्तन
  • teacher suspended
  • सिंगरौली
  • Singrauli
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा