रानी कमलापति - सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू , देखें शेड्यूल
Marut raj | Apr 22, 2024, 22:28 IST
Rani Kamlapati Saharsa weekly special train started see train schedule द सूत्र
अतिरिक्त ट्रैफिक को क्लीयर करने शुरू की गई वीकली स्पेशल ट्रेन। नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर व सतना स्टेशन पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज रहेंगे।
Rani Kamlapati - Saharsa weekly special train started
भोपाल. गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। रेल प्रशासन की ओर से इस अतिरिक्त ट्रैफिक को क्लीयर करने रानी कमलापति-सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सोमवार से शुरू की गई है। गाड़ी संख्या 01663 व 01664 रानी कमलापति - सहरसा - रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर व सतना स्टेशन पर हाल्ट लेकर रवाना होगी। पमरे मुख्यालय के अनुसार रानी कमलापति - सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रानी कमलापति स्टेशन से 4.30 बजे प्रस्थान कर 5.40 बजे नर्मदापुरम, 6.15 बजे इटारसी, 7.20 बजे पिपरिया, 7.50 बजे गाडरवारा, 8.50 नरसिंहपुर, 10 बजे जबलपुर, 11.30 बजे कटनी अगले दिन रात 12.20 बजे मैहर, 12.50 बजे सतना और मंगलवार की दाेपहर 3.15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार यह ट्रेन सहरसा स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 6.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 11.30 बजे सतना, 11.58 बजे मैहर, 12.45 बजे कटनी, 2.25 बजे जबलपुर, 3.33 बजे नरसिंहपुर, 4 बजे गाडरवारा, 4.38 बजे पिपरिया, 6.35 बजे इटारसी, 7.20 बजे नर्मदापुरम और बुधवार को 9.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari